Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गणगौर महोत्सव में दिखा संस्कृति और परंपरा का रंग:गोरखपुर में महिलाओं ने रखा व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना की

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मारवाड़ी युवा मंच मंच की ओर से शनिवार को गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत लक्ष्मी नारायण मंदिर साहबगंज में गणगौर पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मंदिर में इकट्ठा होकर सबने पूरे विधि विधान से गणगौर की पूजा की। उसके बाद शाम 4:00 बजे राम घाट पर विसर्जन कार्यक्रम किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहें। अखंड सौभाग्य के लिए रखते वृत नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने बताया कि अखंड सौभाग्य के लिए गणगौर तीज का व्रत रखा जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का व्रत रखते हैं। गण का अर्थ भगवान शिव से और गौर का अर्थ माता पार्वती से है। इस दिन सुहागन महिलाएं और विवाह योग्य कन्याएं व्रत रखती हैं। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं जबकि विवाह योग्य कन्याए अपने मनपसंद जीवनसाथी के लिए व्रत रखती हैं। 300 महिलाएं हुई शामिल कार्यक्रम संयोजक नीरज जालान ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,साहेबगंज पर मारवाड़ी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप समाज की लगभग 300 महिलाओं ने गणगौर पूजन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया । कार्यक्रम सह संयोजक, अभिषेक केडिया, बंटी अग्रवाल और रोहित अग्रवाल ने बताया कि शाम 4:00 बजे पूजी गई सभी गणगौर का विसर्जन स्थानीय नवनिर्मित राम घाट पर किया गया। मंच परिवार की ओर से राम घाट पर विसर्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई थी, जिसमें की प्रमुख रूप से पानी और अल्पाहार की व्यवस्था थी । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल , वर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सलाहकार एवम पुर्व अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार, संचित भालोटिया, रजत लाठ, आकाश अग्रवाल, अंकित पोद्दार, सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में भाजपा का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित:MLC मोहित बेनीवाल बोले- जनता से सीधा संवाद किया
    Next Article
    खाद्य औषधि प्रशासन ने 8 खाद्य नमूने जांच को भेजे:नवरात्र से पहले कई दुकानों पर हुई कार्रवाई, रिपोर्ट पर होगी आगे की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment