Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में भाजपा का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित:MLC मोहित बेनीवाल बोले- जनता से सीधा संवाद किया

    3 hours ago

    1

    0

    शामली के ग्राम आदमपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबीर कश्यप ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह वही पुराना बरगद का पेड़ है, जिसके नीचे उनके बाबूजी उत्तम सिंह लोगों के बीच रहकर जनसेवा किया करते थे। उन्होंने संकल्प लिया कि जनसेवा की यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी और वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने ग्राम आदमपुर की जनता की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है और लगातार जीत दिलाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी यह समर्थन बना रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी हाथ उठाकर अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी के बाद आज मोहित बेनीवाल को उसी बरगद के पेड़ के नीचे देखकर उन्हें उनकी झलक दिखाई देती है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वे बाबू हुकम सिंह जैसे जननेता बनेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर गन्ना डायरेक्टर लवली मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, रणवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री राजेश मलिक, क्षेत्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री राहुल जैन, मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य राजीव शास्त्री और जब्बार राणा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बिलसंडा में किया जनसंवाद:विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    गणगौर महोत्सव में दिखा संस्कृति और परंपरा का रंग:गोरखपुर में महिलाओं ने रखा व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment