Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोर नहर में डूबा:हाथरस में 7 घंटे बाद मिला शव, 3 किशोरों को ग्रामीणों ने बचाया

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस के लाखनू गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में चार किशोर डूब गए। ग्रामीणों ने तीन को बचा लिया, लेकिन एक किशोर की मौत हो गई। करीब सात घंटे की तलाश के बाद कल मध्य रात्रि 12:00 बजे के लगभग उसका शव नहर से मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक विकास दीक्षित (16) लाखनू निवासी था और 11वीं कक्षा का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता धर्मेंद्र दीक्षित मजदूरी करते हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गांव के लोग गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर पर पहुंचे थे। इसी दौरान चार किशोर गहरे पानी में चले गए। इस पर इन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर वहां काफी ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। तीन किशोर को तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन विकास गहरे पानी में डूब गया। इस दौरान वहां दो सांप भी निकल आए। इसके बाद देर रात 10 बजे एसडीआरएफ के गोताखोर पहुंचे। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद रात 12 बजे विकास का शव गणेश प्रतिमा के नीचे मिला। शव मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में लगातार हो रही बारिश:तापमान 7 डिग्री गिरा, अगले 24 घंटे तक तेज बारिश के आसार; आगे 24 घंटे येलो अलर्ट
    Next Article
    झांसी में तंत्र क्रिया के लिए कमरे में गड्ढा खुदवाया:सीमेंट और टूटा प्लास्टर देखकर मकान मालिक पहुंचा, पूछने पर किराएदार बोला-घर में जिन्न है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment