Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में तंत्र क्रिया के लिए कमरे में गड्ढा खुदवाया:सीमेंट और टूटा प्लास्टर देखकर मकान मालिक पहुंचा, पूछने पर किराएदार बोला-घर में जिन्न है

    11 hours ago

    1

    0

    झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा में एक किराएदार ने मकान मालिक की अनुमति के बिना कमरे में करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवा दिया। मकान मालिक को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचीं। कमरे में सीमेंट-प्लास्टर टूटा देख जब अंदर पहुंची तो वहां पर गड्ढा मिला। मकान मालिक ने पूछताछ की तो बताया- वह काफी समय से परेशान है। एक तांत्रिक ने घर में जिन्न का साया होने की बात बताई थी। इसी जिन्न को भगाने के लिए तांत्रिक क्रिया के तहत कमरे में गड्ढा खुदवाया गया। मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला नंदनपुरा निवासी दयाराम पहलवान ने अपना मकान किराए पर दिया हुआ है। मकान के एक कमरे में किराएदार ने मंदिर भी बना रखा है। दयाराम पहलवान की पत्नी कोमल ने बताया कि शाम को उन्हें सूचना मिली कि किराएदार ने कमरे में गहरी खुदाई कर दी है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं तो कमरे का सीमेंट-प्लास्टर टूटा हुआ था और जमीन में गहरा गड्ढा दिखाई दिया। यह देखकर वह घबरा गईं और कमरे से बाहर आ गईं। मकान मालिक के मुताबिक, गड्ढा करीब 10 फीट गहरा है और उसमें पानी भी निकल आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किशोर नहर में डूबा:हाथरस में 7 घंटे बाद मिला शव, 3 किशोरों को ग्रामीणों ने बचाया
    Next Article
    ऑटो में महिलाओं ने पैर पर पैर रखकर खोला बैग:जेवर से भरा पर्स चुराया, CCTV की मदद से तलाश कर रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment