Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोपीगंज भाजपा मंडल की मासिक बैठक:बूथ-शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा, नई जिम्मेदारियां मिलीं

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोपीगंज मंडल की मासिक बैठक और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम गोपीगंज नगर के एक विद्यालय में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और राष्ट्रीय गीत के साथ किया। मासिक बैठक से पहले, वरिष्ठ नेता विजयपथ चौबे के चचेरे बड़े भाई अखिलेशपति चौबे के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इसके बाद, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत कार्यों तथा उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर सुनियोजित बैठकें सुनिश्चित की जानी हैं। इन बैठकों में संबंधित मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ क्षेत्र में निवास करने वाले जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। गुप्ता ने बताया कि इन बैठकों में शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्ययोजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा तथा उन पर चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री राहुल चौबे ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से वीरेंद्र शुक्ला, अभिनव पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, प्रवीण जायसवाल, राहुल चौबे, विजयपति चौबे, अमरलाल मौर्य, संतोष, लालसाहब सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, मंजू सोनी, महेश विश्वकर्मा, पारस कनौजिया, राकेश कौशल, सुरेश कौशल, अजय पांडेय, विजयनाथ पांडेय, किशन गोंड, राजकुमार मोदनवाल और कमल मोदनवाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत:फसलों को होगा फायदा, तापमान में 9 से 10 डिग्री की गिरावट आई
    Next Article
    मथुरा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का एक्शन:हॉट स्पॉट पर मारे छापे, 50 से ज्यादा ठगों को पकड़ा; मोबाइल, लैपटॉप बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment