Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का एक्शन:हॉट स्पॉट पर मारे छापे, 50 से ज्यादा ठगों को पकड़ा; मोबाइल, लैपटॉप बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा पुलिस ने साइबर अपराधियों और ठगों के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस की 15 से ज्यादा टीमों ने मथुरा के विभिन्न साइबर हॉटस्पॉट पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के पास से मोबाइल, लैपटॉप बरामद हुए हैं। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लिए बरामद SSP श्लोक कुमार ने बताया कि साइबर अपराध से आम जनता को बचाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मथुरा के 4 अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कई गांवों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया था। सुबह से ही पुलिस की कई टीमें इन चिह्नित गांवों में छापेमारी कर रही हैं। अपराधियों की धरपकड़ और उन पर पैनी नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीकी साधनों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बड़े ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने मौके से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने भारी संख्या में संदिग्ध मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चूंकि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए पुलिस हर एक कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है। चलेगा अभी ऑपरेशन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई है और यह ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान पूरी सख्ती से चलाया जा रहा है। जितने भी आरोपी पूछताछ और जांच में दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों और बरामदगी की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई से मथुरा और आस-पास के क्षेत्रों में सक्रिय साइबर ठगों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की तैयारी कर ली गई है। एसएसपी ने यह कहा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम से काफी लोग प्रभावित होते हैं और डीजी के निर्देशन में मथुरा में साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, जिसके क्रम में जो हॉटस्पॉट्स है उन्हें चिन्हित करके वहां पर हमारी टीमें अभी छापेमारी कर रही है। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सुबह 5:00 बजे से ही टीमें रेड कर रही है जो सभी साइबर हॉटस्पॉट्स है और वहां से जो कुछ भी साक्ष्य मिल रहे हैं जैसे मोबाइल फोन इत्यादि उसको एकत्र किया जा रहा है। ये पूरा ऑपरेशन अभी कुछ देर और चलेगा और जो भी इसमें साइबर अपराधी पकड़े जा रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । पुलिस टीम अभी चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गई हुई है और उसमें भी अलग-अलग गांव है जो चिन्हित किए हुए हैं। उन पर कार्रवाई चल रही है। इस ऑपरेशन के दौरान ड्रोन कैमरो का भी इस्तेमाल किया जा रहा है साथ ही अन्य तकनीकी साधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोपीगंज भाजपा मंडल की मासिक बैठक:बूथ-शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा, नई जिम्मेदारियां मिलीं
    Next Article
    नजीर फूड पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा:शिकायत के बाद लिए गए सैंपल, विधायक के बेटे का प्रतिष्ठान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment