Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरी नागौरी बोलीं- आज वूमेन पावर सबसे बड़ा:फर्रुखाबाद के रंगोत्सव कार्यक्रम में पहुंचीं, देखने के लिए कुर्सियों पर चढ़े युवा

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जिले में जिला पंचायत द्वारा बुधवार रात को रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस होली मिलन समारोह में मशहूर डांसर गोरी नागौरी और सिंगर शिफा रूबी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। यह कार्यक्रम जिला पंचायत परिसर में मनाया गया। मुंबई से आईं गोरी नागौरी ने मंच पर आते ही अपने गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिस पर युवा झूम उठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं, महिलाओं का समर्थन करें। गोरी नागौरी ने फर्रुखाबाद के लोगों द्वारा मिले सम्मान की सराहना की। उन्होंने बताया कि वह पहली बार यहां आई हैं और यहां की जनता बहुत अच्छी है। उन्हें यहां काफी मजा आया और सहयोगात्मक माहौल मिला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है, और संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती है। महिलाओं के लिए अपने संदेश में उन्होंने दोहराया कि सभी महिलाएं एक-दूसरे का समर्थन करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और 'वूमेन पावर' सबसे बड़ा है। मुंबई की सिंगर शिफा रूबी पहुंचीं कार्यक्रम में मुंबई से आईं सिंगर शिफा रूबी ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने एआर रहमान के साथ काम किया है और उनके साथ गाए गाने से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। शिफा रूबी ने 'नील समंदर है', 'केसरिया तेरा इश्क है पिया', 'चंदा भी दीवाना है तेरा इश्क है पिया', 'तुम पहली बार मिले हम्मा हम्मा' और 'ऐसी नजर से देखा जालिम ने' जैसे गानों पर प्रस्तुति दी, जिस पर युवा झूम उठे और वीडियो बनाते नजर आए। इसके बाद उन्होंने 'ढोल बाजे' और 'आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए' जैसे गाने भी गाए। गौरी नागौरी को देखने को कुर्सियों पर चढ़े युवा जैसे ही गोरी नागौरी मंच पर आई उनको देखने के लिए युवा कुर्सियों पर चढ़ गए। वह मंच पर परफॉर्मेंस दे रही थी इस दौरान युवा मोबाइल में कैद कर रहे थे। वहीं कुछ युवा झूमते भी नजर आए। गाड़ी भेजकर बुलाए गए थे लोग खाली पड़ी रही कुर्सियां कार्यक्रम को लेकर गाड़ियों को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भेजा गया था। वहीं अन्य गांवों में भी गाड़ियों को भेजा गया था। वहां से भी लोग आए थे। इसके बाद भी कार्यक्रम स्तर पर बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी रही। एक बार परफॉर्मेंस देने के बाद जैसे ही गोरी नागोरी मंच से गई इसके बाद लोग जाने लगे। हालांकि बाद में लोगों से कहा गया कि अभी दोबारा में परफॉर्मेंस देने आएंगी। इसके बाद कुछ लोग रुक गए। क्षेत्राधिकारी सहित पांच थानों की पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था क्षेत्राधिकार मोहम्मद अजय वर्मा क्षेत्र अधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय सहित फतेहगढ़ कोतवाली, फर्रुखाबाद कोतवाली, मऊदरवाजा थाना, जहांनगंज व कमालगंज थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। वही पुलिस लाइन से भी रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान भी बुलाए गए थे, पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम सब कुशल संपन्न हो गया। पूर्व मंत्री के बेटे के साथ फोटो लेने की भी लगी होड़ कार्यक्रम स्थल पर ही पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के बेटे सचिन यादव के साथ फोटो लेने के लिए युवाओं की होड़ रही। वहीं सचिन यादव लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे इस दौरान कुछ युवा सेल्फी ले रहे थे कुछ ने फोटो भी खींची।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस बस से बच्ची गिरी, वो बिल्कुल कबाड़:दो जगह से फर्श टूटा, 13 साल से फिटनेस नहीं हुई, नाम छिपाने को कर दिया पेंट
    Next Article
    स्वाति अघोरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को दी धमकी:मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आयेगा, अगला हमला इसपर होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment