Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वाति अघोरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को दी धमकी:मेरा शिकार है, कोई बीच में नहीं आयेगा, अगला हमला इसपर होगा

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में फेसबुक पर जिम्मेदारी लेने वाली स्वाति अघोरी ने एक बार फिर उन्हें लेकर पोस्ट किया है। इस बार भीम आर्मी प्रमुख नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को अपना अगला शिकार बताते हुए धमकी दी है। उसने कहा अगला हमला इसपर होगा,मेरा शिकार है कोई बीच में नहीं आएगा। इसके पहले आशुतोष महाराज पर हुए हमले के मामले में फेसबुक पर जिम्मेदारी थी। जिसके बाद दुसरे दिन आमान सामना के लिए खुली धमकी दी थी। अब एक नई पोस्ट कर उसने चन्द्रशेखर रावन पर हमला करने की खुली धमकी दी है पोस्ट के माध्यम से कहा की सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वाला चंद्रशेखर रावण बाराबंकी अ रहा है अगला हमला इसपर होगा, बीच में कोई नहीं आयेगा मेरा शिकार है अपनी पोस्ट में उसने लिखा है- सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वाला चंद्रशेखर रावण उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में आ रहा है अगला हमला इस पर होगा बीच में ना करनी सेना आए ना कोई संगठन ये मेरा शिकार है अब तक पुलिस से क्यों दूर है स्वाति अघोरी? आशुतोष महाराज पर हुए हमले के बाद फेसबुक के माध्यम से जिम्मेदारी लेने के बाद खुले आम आशुतोष महाराज को धमकी देने के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा की अब तक स्वाति अघोरी से पुलिस की पकड़ से दूर क्यों? फेसबुक आईडी अब तक एक्टिव कैसे? कौन है स्वाति अघोरी? हमले में जांच से दूर क्यों स्वाति अघोरी? ऐसे कई सवाल अब खड़े हो रहे क्यूंकि उसी फेसबुक प्रोफाइल से धमकियां मिल रही हैं। जानिए आशुतोष महाराज पर हमला मामले में कैसे हुई स्वाति अघोरी की एंट्री रविवार (8 मार्च) सुबह 5 बजे चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला हुआ था। उनकी नाक काटने की कोशिश की गई थी। खून से लथपथ आशुतोष महाराज ने ट्रेन के बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई थी। हमले के 5 घंटे बाद करीब 10 बजे डॉ. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। इसी पर थोड़ी देर बाद दूसरा पोस्ट आया। लिखा- सत्य सनातन धर्म की जय हो। गोमाता राष्ट्र माता का संकल्प पूरा होकर रहेगा। जो बीच में आएगा, आदिशक्ति के क्रोध से नहीं बचेगा। बाद में हमले की जिम्मेदारी वाला पोस्ट डिलीट कर दिया गया था। इसके बाद रात करीब 8 बजे एक और पोस्ट की गई। इस बार लिखा था- लगता है, अब चर्चा में आ गई हूं। ये हमें गिरफ्तार करने आए हैं। धर्म के लिए गिरफ्तारी क्या, सूली पर चढ़ जाऊं, चलिए साहब। गिरफ्तारी इसलिए, क्योंकि शंकराचार्य जी का समर्थन करती हूं। गोमाता राष्ट्र माता के आंदोलन में सम्मिलित होने से रोका जा रहा है। धर्म के लिए हर त्याग लेने का संकल्प लिया है। अब उस फेसबुक अकाउंट के बारे में जानिए अकाउंट असली या फेक? 5 वजहों से बढ़ा शक स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट की भी हो रही जांच एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने बताया था कि फेसबुक पर की गई इस पोस्ट को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आईपी एड्रेस, फेसबुक पेज और आईडी की भी जांच की जा रही है। प्रोफाइल और पोस्ट के आधार पर हमले से जुड़े संभावित तारों को खंगाला जा रहा है। ---------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरी नागौरी बोलीं- आज वूमेन पावर सबसे बड़ा:फर्रुखाबाद के रंगोत्सव कार्यक्रम में पहुंचीं, देखने के लिए कुर्सियों पर चढ़े युवा
    Next Article
    जांच एजेंसी ने गाजियाबाद से 4 संदिग्ध पकड़े:मसूरी के मुस्लिम बाहुल्य नाहल गांव में मारा छापा, पूछताछ कर रही टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment