Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम में पुष्टि:सुल्तानपुर में बहन की मौत के बाद जीजा से हुई थी शादी

    10 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के आरडीह (दलापुर) गांव में सोमवार शाम एक गर्भवती विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला था। मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका ज्योति की शादी करीब एक वर्ष पूर्व अपनी बहन की मृत्यु के बाद जीजा से कराई गई थी। जानकारी के अनुसार, दलापुर निवासी ज्ञान प्रकाश कोरी का पहला विवाह सातनपुर गांव की पूनम से हुआ था। उनकी एक पांच वर्षीय बेटी भी है। करीब तीन वर्ष पूर्व पूनम की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मासूम बेटी की देखभाल के लिए परिवार की सहमति से पूनम की छोटी बहन ज्योति का विवाह ज्ञान प्रकाश कोरी से करीब एक वर्ष पूर्व कराया गया था। ज्योति भी गर्भवती थी। बताया जाता है कि करीब पखवारे भर पहले ज्योति अपने मायके सातनपुर गई थी। वहां उसे लेने पहुंचे पति ज्ञान प्रकाश के साथ किसी बात को लेकर उनका हल्का विवाद हुआ था। इसके बाद वह ससुराल लौट आई थी। सोमवार शाम घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका पाया गया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता दिल्ली में रहते हैं। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि पुलिस और उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर प्राप्त होते ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोको पायलट को जिंदा जलाने का आरोप:उन्नाव में पत्नी, सास और दो साले नामजद; गंभीर घायल
    Next Article
    न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप:शाहजहांपुर के कैफे में यौनशोषण, मारपीट, अब मांग रहा 2 लाख रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment