Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप:शाहजहांपुर के कैफे में यौनशोषण, मारपीट, अब मांग रहा 2 लाख रुपए

    11 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि रिलेशनशिप के दौरान युवक ने उसके न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए थे। अब वह इन्हें वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने चौक कोतवाली में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह सदर बाजार के मोहल्ला एमनजई निवासी गाजी खान के साथ करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थी। लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया। पीड़िता के अनुसार, रिलेशनशिप के दौरान अंटा चौराहा के पास स्थित ब्लैकहार्ट कैफे में उनकी आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बने थे। इसी दौरान आरोपी गाजी खान ने उसके न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी। ब्रेकअप के बाद अब आरोपी गाजी खान उसके न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह इन तस्वीरों और वीडियो के बदले पीड़िता से दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रुपये न देने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी गाजी खान का दोस्त शोएब खां (निवासी सुभाषनगर) और लोधीपुर मोहल्ले की एक महिला भी इस मामले में उसका साथ दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम में पुष्टि:सुल्तानपुर में बहन की मौत के बाद जीजा से हुई थी शादी
    Next Article
    शिवपाल यादव पर टिप्पणी के बाद अपहरण का आरोप:बाराबंकी में करणी सेना महामंत्री समेत 22 पर केस, सपा कार्यकर्ता ने दी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment