Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोको पायलट को जिंदा जलाने का आरोप:उन्नाव में पत्नी, सास और दो साले नामजद; गंभीर घायल

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय लोको पायलट को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। पीड़ित जयकरण सिंह ने बताया- पत्नी, दो सालों और सास ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे जयकरण सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जयकरण सिंह पुत्र बालदत्त, सफीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी के निवासी हैं। वह रेलवे में सहायक लोको पायलट के पद पर मध्य प्रदेश के जबलपुर डिवीजन अंतर्गत सतना लॉबी में कार्यरत हैं। पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने लगभग 10 दिन का अवकाश लिया था और सुलह-समझौते के उद्देश्य से घर आए थे। जयकरण सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी, जिससे उन्हें मानसिक तनाव हो रहा था। उन्होंने कहा कि लोको पायलट की जिम्मेदारी संवेदनशील होती है और तनाव में ड्यूटी करने से बड़े हादसे का खतरा रहता है। इसी कारण उन्होंने आपसी बातचीत से मामला सुलझाने के लिए पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को बुलाया था। पीड़ित का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसकी पत्नी संध्या, सास और दो साले दीपक व आदर्श, जो कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के भट्टा कोठी के निवासी हैं, उसे घर की गैलरी में ले गए। वहां अचानक उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया और आग लगा दी गई। जयकरण के अनुसार, उसे पेट्रोल जैसी गंध महसूस हुई और जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक वह आग की लपटों में घिर चुका था। जयकरण ने यह भी आरोप लगाया कि उसके एक साले की तैनाती रायबरेली में पुलिस विभाग में है। पीड़ित का दावा है कि उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी थी। फोन पर भी उसे धमकी मिली थी कि दोनों भाई मिलकर उसे ड्यूटी के दौरान मार देंगे। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल जयकरण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना सफीपुर पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर बदायूं के लिए स्पेशल ट्रेन:लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक होली स्पेशल, पांच फेरों में चलेगी
    Next Article
    गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम में पुष्टि:सुल्तानपुर में बहन की मौत के बाद जीजा से हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment