Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम के भीमसेना प्रमुख पर देवबंद में फायरिंग:गाड़ी के शीशे टूटे, सपना चौधरी पर करवा चुके FIR; लॉरेंस गैंग से मिल चुकी धमकी

    4 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम जिले में रहने वाले भीमसेना प्रमुख और संविधान सुरक्षा पार्टी (एसएसपी) के सुप्रीमो नवाब सतपाल तंवर पर देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वे गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश के देवबंद गए थे। जहां अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिससे कार के शीशे टूट गए। गोलीबारी के दौरान सतपाल तंवर बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद उन्हें देवबंद के शिफा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई। उसके बाद सरकारी अस्पताल में पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। उनके हाथ और गले पर कांच चटकने से कुछ चोट लगी है, संयोग से बदमाशों की गोली नहीं लगी। भीमसेना के समर्थकों ने देवबंद अस्पताल के बाहर रात में भी जुटना शुरू कर दिया था और वे सब मिलकर न्याय की मांग कर रहे थे। शादी समारोह में गए थे वे अपने परिवार के साथ देवबंद के गुनारसा में एक शादी में शामिल होने आए थे। उस समय उनके साथ हरियाणा पुलिस की सुरक्षा नहीं थी। देर रात वे अपनी पत्नी निशा तंवर एडवोकेट की दवाई लेने देवबंद के एक मेडिकल स्टोर पर गए थे] जहां से गुनारसा लौटते समय बीच रास्ते में उन पर हमला हो गया। एडवोकेट पत्नी भी साथ थी उनकी पत्नी एडवोकेट निशा तंवर भी उनके साथ कार में थी। निशा तंवर ने बताया कि हमलावरों ने सतपाल तंवर को निशाना बनाया और गोली कार के शीशे से होकर गुजरी, जिससे वे बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है और दोनों सुरक्षित हैं। भीम सेना की हमलावरों को पकड़ने की मांग भीमसेना और संविधान सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा आक्रोश जताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सतपाल तंवर को कुछ हुआ, तो उत्तर प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने हमलावरों को पकड़ने और उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। सपना चौधरी पर करवा चुके एफआईआर सतपाल तंवर पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और कई बार विवादों में भी घिरे हैं। विवादित गाने पर डांस करने के मामले में वे सपना चौधरी पर भी एफआईआर करवा चुके हैं, उस समय यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। लॉरेंस बिश्नोई से मिल चुकी धमकी उन्हें कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अभी हमले के पीछे अभी तक किसी संगठित गिरोह या व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है। फॉरेंसिक टीम ने कार के शीशे और आसपास के इलाके से सबूत जुटाए हैं। यूपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस ने अर्टिगा को मारी ठोकर, 2 भाईयों-दोस्त की मौत:शाहजहांपुर में कार काटकर निकाले गए शव; होंडा सिटी कार खरीदने जा रहे थे
    Next Article
    आम के बौर बचाने को करें छिड़काव:मऊ में उद्यान अधिकारी ने दी खर्रा रोग और कीटों से बचाव की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment