Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुकुल किड्स स्कूल का उद्घाटन:सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने किया शुभारंभ

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के वृन्दावन योजना सेक्टर-6 में गुरुकुल किड्स स्कूल का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय लोगों की अच्छी खासी उपस्थिति दर्ज की गई। नील्मत्था रोड स्थित मनसा पैलेस के निकट खुले इस गुरुकुल स्कूल में प्लेवे, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। स्कूल का लक्ष्य बच्चों को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक शिक्षा से जोड़ते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना है। संस्थान का नारा ' इंस्पायरिंग मिंड्स, क्रिएटिंग फ्यूचर्स ' स्कूल की सोच को दर्शाता है। स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान स्कूल के निदेशक रविंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अपने संबोधन में विधायक राजेश्वर सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा को बच्चों के जीवन की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्कूल परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली और तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां अभिभावकों ने स्कूल की इस पहल की प्रशंसा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विंध्याचल धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री ने किया दर्शन-पूजन:हिमंत बोले- राहुल गांधी मानसिक रोगी, कराएं इलाज; असम में 35% बांग्लादेशी घुसपैठिए
    Next Article
    जल जीवन मिशन की नई टंकी में रिसाव का आरोप:एडीएम बोले- ओवरफ्लो था पानी, डीएम ने गठित की जांच समिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment