Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखनाथ मोहल्ले की महिला से 4 लाख की ठगी:शिक्षा विभाग का कर्मचारी बनकर फंसाया, जवाहर इंटर कॉलेज का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखनाथ इलाके के पुराना गोरखपुर मोहल्ले में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 4 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रबंधकीय कोटे से सहायक अध्यापिका बनाने का लालच देकर 4 लाख रुपये हड़प लिए गए। जब फर्जीवाड़े की पोल खुली तो आरोपी ने पैसे लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर थाना गोरखनाथ पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। करीब एक साल पहले जान-पहचान हुई थी गोरखनाथ मोहल्ले के पंकज शुक्ला की पत्नी पीड़िता बिनीता शुक्ला ने बताया कि घर के पास ही किराए पर रहने वाली हेमा श्रीवास्तव से करीब एक साल पहले जान-पहचान हुई थी। हेमा ने अपने भतीजे गीडा के तेनुआ के रहने वाले सत्यम श्रीवास्तव से मिलवाया। हेमा ने बताया कि सत्यम को उसने बचपन से पाला है। वह शिक्षा विभाग में काम करता है और उसकी विभाग में अच्छी पकड़ है। वर्तमान में सत्यम गोरखपुर में ही किराए पर रहता है और भटहट बीआरसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात है। जवाहर इंटर कॉलेज के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र आरोप है कि सत्यम ने बिनीता और उनके पति को झांसे में लेकर प्रबंधकीय कोटे से जवाहर इंटर कॉलेज, पादरी बाजार में सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने नकद और ऑनलाइन अपने व अपने करीबी के खातों में कुल 4 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने जवाहर इंटर कॉलेज का नियुक्ति पत्र लाकर दे दिया। पीड़िता जब कॉलेज में ज्वाइनिंग के लिए पहुंची। वहां पता चला कि पूरा नियुक्ति पत्र फर्जी और कूटरचित है। DIOS का फर्जी कार्यमुक्त आदेश भी थमाया जब पीड़िता ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने दूसरा दांव चला। उसने जिला विद्यालय निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर वाला कार्यमुक्त आदेश तैयार कर थमा दिया। जांच में वह आदेश भी फर्जी निकला। इसके बाद जब पीड़िता ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी पहले टालमटोल करता रहा। फिर फोन पर गंदी-गंदी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि सत्यम फ्रॉड किस्म का व्यक्ति है और कई लोगों से इसी तरह नौकरी के नाम पर ठगी कर चुका है। इसकी जानकारी उसकी बुआ हेमा और परिवार के अन्य लोगों को भी है। पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर FIR दर्ज कर पैसे वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामले की जांच गोरखनाथ थाने के एसआई राजेश कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाघरा नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर:गोंडा में 5 हजार आबादी बाढ़ की चपेट में, 30 से ज्यादा नावें लगाईं
    Next Article
    सवरेजी नहर पुल की रेलिंग एक साल से टूटी:हादसे का खतरा बढ़ा, विभाग ने नहीं की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment