Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखनाथ मंदिर में समसामयिक विषयों पर सम्मेलन आज से:CM योगी शामिल हुए, 'भारतीय ज्ञान परंपरा का वर्तमान परिप्रेक्ष्य' विषय पर रखेंगे बात

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में आज ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की12वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उनकी स्मृति में सात दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह 24 सितंबर से 30 सितंबर तक गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होगा। इसके अंतर्गत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ का शुभारंभ 23 सितंबर को हो चुका है। श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत् समसामयिक विषयों पर सम्मेलन का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर 'भारतीय ज्ञान परंपरा का वर्तमान परिप्रेक्ष्य'विषय पर अपनी बात रखेंगे। रोजाना होने वाले कार्यक्रम श्रद्धांजलि समारोह में यह शामिल रहेंगे श्रद्धांजलि समारोह में कथावाचक वृंदावन के स्वामी राजेंद्रदासदास देवाचार्य, रोहतक हरियाणा के महंत बालकनाथ, जूनागढ़ गुजरात के महंत शेरनाथ, नैमिषारण्य के स्वामी विद्या चैतन्य, गाजियाबाद के महंत नारायण गिरी, वाराणसी से डॉ. रामकमलदास वेदांती, हरिद्वार के महंत चेताईनाथ, कच्छ गुजरात से महंत देवनाथ, वाराणसी के महंत संतोषदास, गुजरात के महंत कमलनाथ, प्रयागराज के जगद्‌गुरू रामानुजाचार्य स्वामी विश्वेश प्रपन्नाचार्य, अयोध्या के महंत रामदिनेशाचार्य, वामी श्रीधराचार्य, महंत राघवाचार्य, महंत रामलखनदास, महंत धर्मदास, ब्रह्मचारी दासलाल, महन्त राघवेशदास, महंत राजूदास, देवीपाटन के महंत मिथलेशनाथ, पीर शेरनाथ, योगी लालनाथ, महंत नरसिंहदास, महंत शिवनाथ, योगी जिताईनाथ, जगद्‌गुरू स्वामी घनश्यामाचार्य, महंत गंगादास सहित देशभर के प्रतिष्ठित धर्माचार्य, साधु एवं संत सम्मिलित होंगे। नई दिल्ली, बिहार से आएंगे अतिथि विभिन्न तिथियों के सम्मेलनों में डॉ. वी. रामानाथन (आईआईटी, बीएचयू, वाराणसी), प्रो. विनोद सोलंकी (प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख, स्वामी विवेकानन्द केंद्र उत्तर प्रदेश), प्रो. संजीव कुमार शर्मा (पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतीहारी, बिहार,) प्रो. मुरली मनोहर पाठक, कुलपति (श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली), श्याम बिहारी गुप्ता (अध्यक्ष, गोसेवा आयोग उ.प्र.) जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह (उपाध्यक्ष, गोसेवा आयोग उ.प्र), प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा (पूर्व अध्यक्ष, उच्च शिक्षा आयोग प्रयागराज), प्रो. शिवशरण दास, (भगवती निवास, आर्यनगर गोरखपुर), डॉ. पृथ्वीनाथ सिंह, (सीनियर रेजीडेन्ट, गर्वमेन्ट मेडिकल कालेज अम्बेडकरनगर), प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह निदेशक (गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, प्रयागराज), प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त (पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, उ.प्र. हिंदी संस्थान, लखनऊ) लालमणि त्रिपाठी (गीताप्रेस, गोरखपुर) द्वारा विशद चर्चा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुचलते हुए लोग भागे, मैं जिंदा; लेकिन पति नहीं बचे:हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही, नोएडा अग्निकांड में प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती
    Next Article
    बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली अकबरपुर बनेगा पर्यटन केंद्र:8.65 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा सेंटर, 25 सितंबर को महापरिनिर्वाण दिवस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment