Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर चिड़ियाघर में खूंखार भेड़िया ने बदली चाल:एक जगह पर चक्का लगाता, बना दिया 8 का आकार, बहराइच में आतंक मचाया था

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर चिड़ियाघर में खूंखार भेड़िया अपने बदले हुए व्यवहार को लेकर चर्चा में है। यह वही भेड़िया है जो पिछले साल बहराइच में आतंक का पर्याय बना था। चिड़ियाघर के एनक्लोजर में यह भेड़िया घंटों तक एक ही पैटर्न में घूमता रहता है। कभी गोल-गोल चक्कर लगाता है तो कभी लगातार ‘8’ की आकृति बनाते हुए दौड़ता नजर आता है। उसके इस व्यवहार को देखकर चिड़ियाघर आने वाले लोग भी हैरान हैं। दरअसल, भेड़िए की गतिविधियों को गौर से देखने पर पता चलता है कि वह एक निश्चित रास्ते पर बार-बार दौड़ता है। कुछ देर बाद इसी रास्ते पर घूमते हुए ‘8’ की आकृति बनाने लगता है। कई बार वह लगातार गोल-गोल घूमता रहता है। गोरखपुर चिड़ियाघर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह के मुताबिक गतिविधि के इस दोहराव को वन्यजीव विज्ञान में ‘स्टीरियोटाइपिक बिहैवियर’ कहा जाता है। तस्वीरें देखिए… क्या तनाव में है भेड़िया? जानवरों में इस तरह का दोहराव वाला व्यवहार कई कारणों से सामने आ सकता है। वातावरण में बदलाव, कैद का असर, तनाव, प्राकृतिक गतिविधियों के लिए सीमित अवसर या अन्य व्यवहारिक कारण इसकी वजह हो सकते हैं। हालांकि, केवल इस तरह के व्यवहार को देखकर किसी एक कारण को निश्चित नहीं माना जा सकता। इसके लिए जानवर के स्वास्थ्य और व्यवहार का लगातार अध्ययन जरूरी होता है। बहराइच में इसी भेड़िए ने मचाई थी दहशत गोरखपुर चिड़ियाघर में मौजूद यह भेड़िया वही है जिसे बहराइच में हुए भेड़िया हमलों के दौरान पकड़ा गया था। उस समय बहराइच के कई गांवों में भेड़ियों को लेकर दहशत का माहौल बन गया था। हमलों में कई लोग घायल हुए थे और बच्चों की मौत की घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। लंबे समय तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद भेड़ियों को पकड़ा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली; हथियार और चोरी का सामान बरामद
    Next Article
    आज अखबार नहीं, एटा की कल की 5 बड़ी खबरें:दो बाइकों की टक्कर, सवारों में मारपीट, ग्राहक-दुकानदार में मारपीट, दुकान में तोड़फोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment