Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, एटा की कल की 5 बड़ी खबरें:दो बाइकों की टक्कर, सवारों में मारपीट, ग्राहक-दुकानदार में मारपीट, दुकान में तोड़फोड़

    2 hours ago

    1

    0

    आज एटा में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- दो बाइकों की टक्कर, सवारों में मारपीट, व्यापारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया मिरहची में शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह घटना मिरहची चौराहे से मारहरा मार्ग पर गुप्ता मेडिकल के सामने हुई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए। टक्कर में घायल होने के बाद दोनों बाइक सवारों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा बढ़ता देख आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आ गए। दुकानदारों ने हस्तक्षेप कर दोनों बाइक सवारों को समझाया। इसके बाद उन्हें उनके घरों को रवाना कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर ग्राहक-दुकानदार में मारपीट, दुकान में तोड़फोड़, गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो एटा में शनिवार रात एक दुकान पर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ यह झगड़ा गाली-गलौज, हाथापाई और दुकान में तोड़फोड़ तक पहुंच गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के डाक बगलिया स्थित मेडिकल कॉलेज के रास्ते पर हुई। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे परचूनी और नाश्ते की दुकान पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दुकानदार और इन दोनों युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर कांवड़िए को वैगनआर ने मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती एटा में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मिरहची थाना क्षेत्र में वैगनआर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवक को एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वायत्तशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पढ़ें पूरी खबर कांवड़ यात्री बाइक से गिरकर घायल:मिरहची स्वास्थ्य शिविर में मिला उपचार एटा में मिरहची चौराहे पर लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में एक घायल कांवड़ यात्री का उपचार किया गया। फिरोजाबाद जनपद के रामधगर जा रहे कांवड़ यात्री धर्मवीर शनिवार रात बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। वह रामनगर के निवासी हैं। शिविर में तैनात चिकित्सकों डॉ. प्रदीप कुमार और बिजेंद्र कुमार ने घायल धर्मवीर को प्राथमिक उपचार दिया। इसमें पट्टी करना और आवश्यक दवाएं देना शामिल था। पढ़ें पूरी खबर राज्य मंत्री धर्मवीर ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, डीएम-एसएसपी ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान एटा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया और मारहरा रोड स्थित रानी अवंती बाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर चिड़ियाघर में खूंखार भेड़िया ने बदली चाल:एक जगह पर चक्का लगाता, बना दिया 8 का आकार, बहराइच में आतंक मचाया था
    Next Article
    कन्नौज में 50 स्कूली वाहन मिले खटारा:35 सड़क पर चलने लायक नहीं; पंजीकरण निरस्त होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment