Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव, दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज:पति-पत्नी आमने-सामने, 17 प्रत्याशी मैदान में

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन करने वाले 19 प्रत्याशियों के पर्चों की बुधवार को जांच हुई। इसमें दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिए गए, जबकि 17 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। वैध प्रत्याशियों में मऊ के रहने वाले पति-पत्नी अजीत कुमार सिंह और संगीता सिंह भी शामिल हैं। दोनों ने एक ही दिन नामांकन किया था और अब चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। हालांकि, दोनों में से कोई एक नाम वापस ले सकता है। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है। 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चली नामांकन प्रक्रिया में 19 प्रत्याशियों ने 38 सेट में पर्चे दाखिल किए थे। बुधवार को जांच के दौरान मनोज कुमार और चंद्रशेखर के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। मतदाता सूची का प्रमाणित प्रपत्र नहीं दिया रिटर्निंग ऑफिसर एवं कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों ने मतदाता सूची का प्रमाणित प्रपत्र जमा नहीं किया था। नामांकन के दिन ही उन्हें नोटिस देकर बुधवार सुबह 11 बजे जांच शुरू होने से पहले यह प्रपत्र जमा करने का मौका दिया गया था, लेकिन तय समय तक दोनों संबंधित प्रपत्र नहीं दे सके। इसके चलते दोनों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रेक्षक अभय भी मौजूद रहे। 17 प्रत्याशी अब मैदान में नामांकन खारिज होने के बाद चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी के अलावा अजय सिंह, डॉ. राकेश सिंह, राजीव यादव, सत्यपाल सिंह, डॉ. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी, निरंकार राम त्रिपाठी, अजीत कुमार सिंह, संगीता सिंह, देव भास्कर तिवारी, राजेश पांडेय, शिव श्याम यादव, दिनेश कुमार मिश्र, पंकज कुमार, राकेश कुमार तिवारी और रामप्रताप राम शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले 21 दावेदारों ने 50 पर्चे खरीदे थे, लेकिन 19 प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया। अब 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। 54 हजार शिक्षक करेंगे मतदान गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 जिलों में करीब 54 हजार शिक्षक मतदाता हैं। मतदान के लिए 200 बूथ बनाए गए हैं। गोरखपुर जिले में 18 बूथों पर 7,241 शिक्षक मतदान करेंगे। सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूजा के नाम पर महिला से 2.80 करोड़ की ठगी:अयोध्या में कई जगहों पर चल रहा अनुष्ठान के नाम पर ठगी का धंधा
    Next Article
    तेज धूप निकली, दोपहर तक बौछारें पड़ने की संभावना:तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान, शाम को चलेंगी ठंडी हवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment