Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज धूप निकली, दोपहर तक बौछारें पड़ने की संभावना:तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान, शाम को चलेंगी ठंडी हवाएं

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गुरुवार को मौसम एक बार फिर बदल सकता है। देर रात हुई बारिश के बाद सुबह मौसम साफ है, तेज धूप निकली है। दोपहर बाद या शाम तक कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है।हल्की बारिश या बौछार पड़ने की भी संभावना है। बारिश की संभावना 30 से 60% तक बनी हुई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में नमी के कारण उमस परेशान कर सकती है, जबकि शाम को हवा चलने से राहत मिलने की उम्मीद है। भारी बारिश के आसार नहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। गरज वाले बादल बनने पर तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, भारी बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ समय के लिए तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन में नमी के कारण गर्मी और उमस रहेगी, जबकि शाम को मौसम में राहत मिल सकती है। बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और एलर्जी की शिकायत बढ़ सकती है। सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्मी को देखते हुए कपड़ों का चयन मौसम के अनुसार करें। बारिश में भीगने से बचें और गीले कपड़े तुरंत बदल लें। पर्याप्त पानी पिएं और ताजा, हल्का भोजन लें। बच्चों, बुजुर्गों और एलर्जी से परेशान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तेज बारिश या हवा के दौरान बाहर निकलने से बचें। बुधवार को दोपहर बाद बदला मौसम सीएसए की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 87% दर्ज की गई। बुधवार सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही। दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान गिरा और दोपहर से रात तक मौसम सुहावना बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव, दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज:पति-पत्नी आमने-सामने, 17 प्रत्याशी मैदान में
    Next Article
    संत प्रेमानंद महाराज पहुंचे केली कुंज:साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद आए पहली बार, दर्शनों को उमड़े भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment