Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही ने वृक्षारोपण बढ़ाने की अपील:केंद्रीय मंत्री के साथ दिल्ली में किया पौधारोपण, खेल- पर्यावरण को लेकर की चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतिश सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अशोका रोड स्थित मंत्री आवास के सामने दोनों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नीतिश सिंह और केंद्रीय मंत्री के बीच खेल गतिविधियों और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने को लेकर चर्चा हुई। नीतिश सिंह ने अपने अनुभव साझा किए और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत बताई। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने की अपील पौधारोपण के दौरान नीतिश सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए जरूरी हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने और नियमित रूप से पौधारोपण करने की बात कही। आठ देशों की ऊंची चोटियों पर फहरा चुके हैं तिरंगा नीतिश सिंह गोरखपुर के उभरते अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही हैं, जिन्होंने अब तक आठ देशों की सबसे ऊंची चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराया है। उनकी उपलब्धियों ने गोरखपुर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। कार्यक्रम में अमन रावत सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकदिल-भरथना रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी:दो दोस्त गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    बरेली में बोर्ड मूल्यांकन सख्त नियमों के साथ शुरू:छोटी गलती पर भी कटेगा पारिश्रमिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment