Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकदिल-भरथना रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी:दो दोस्त गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के इकदिल-भरथना रोड पर इकदिल थाना क्षेत्र के केशोंपुर कला के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। घायल युवकों की पहचान भरथना के राजागंज निवासी सजल पुत्र सतेंद्र कुमार और उसके दोस्त देवराज पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सिंधी कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे केशोंपुर कला के पास पहुंचे, सामने से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक और ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में अवैध नमकीन फैक्ट्री का संचालन:आग लगने के बाद घर मलिक पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी
    Next Article
    गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही ने वृक्षारोपण बढ़ाने की अपील:केंद्रीय मंत्री के साथ दिल्ली में किया पौधारोपण, खेल- पर्यावरण को लेकर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment