Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 30 KM की रफ्तार से हवा चल रही:सुबह से घने बादल छाए, दोपहर बाद बारिश का अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद जगी। लेकिन कुछ देर बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। दिनभर बादल और धूप के बीच मौसम का मिजाज बदलता रहा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी हुई। शहर में करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हुआ, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस कम नहीं हुई। पसीने और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बाजार और सड़कों पर निकले लोगों को बदलते मौसम के कारण काफी असहजता हुई। दोपहर बाद बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर बाद मौसम में फिर बदलाव के संकेत हैं। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आने के साथ उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून की रफ्तार सामान्य से कमजोर इस साल मानसून की चाल सामान्य से कमजोर रही है। गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक 10 से 20 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस समय तक करीब 800 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक लगभग 650 से 720 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एल नीनो प्रभाव भी मानसून की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है। सितंबर में लगातार नहीं, कुछ दिनों में तेज बारिश मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सितंबर में लगातार बारिश के बजाय कुछ खास अवधि में तेज बारिश का पैटर्न देखने को मिल सकता है। 5 से 8 सितंबर, 12 से 15 सितंबर, 18 से 22 सितंबर और 25 से 27 सितंबर के बीच मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इन दौरान गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। बाकी दिनों में बादल छाए रहने, उमस और हल्की फुहारों का दौर जारी रह सकता है। 35 डिग्री तक पहुंच सकता है दिन का तापमान सितंबर में भी लोगों को उमस से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री और रात का तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में नमी का स्तर 70 से 90 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश के बीच भी उमसभरी गर्मी परेशान कर सकती है। कुल मिलाकर सितंबर में गोरखपुर का मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। कभी अचानक तेज बारिश तो कभी धूप और उमस का दौर देखने को मिल सकता है। फिलहाल बुधवार को घने बादलों के बीच शहरवासियों को दोपहर बाद बारिश का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संभल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम:एसपी बोले- 38 जुलूस और 13 मेलों के लिए पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी होगी
    Next Article
    खेत में करंट उतरने से युवती की मौत:लखीमपुर खीरी में 2 महीने बाद होनी थी शादी, पुलिस के समझाने पर हुआ अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment