Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में करंट उतरने से युवती की मौत:लखीमपुर खीरी में 2 महीने बाद होनी थी शादी, पुलिस के समझाने पर हुआ अंतिम संस्कार

    4 hours ago

    1

    0

    थाना क्षेत्र के कुंवरपुर कलां के दुबहा (नया पुरवा) गांव में सोमवार सुबह खेत में उतरे करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवती प्रियांशी की मौत हो गई। बताया गया कि प्रियांशी खेत में गई थी, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं और करीब दो महीने बाद उसकी शादी होनी थी। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद प्रियांशी का शव गांव पहुंचा। शव देखते ही मां, भाई समेत अन्य परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। घर में चीख-पुकार मच गई और माहौल बेहद गमगीन हो गया। परिजनों का कहना था कि जिस बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसकी अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। कुछ देर तक परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। कार्रवाई का भरोसा मिलने पर माने परिजन हंगामे की सूचना मिलने पर भीरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शोकाकुल परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस के समझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। शारदा नदी के घाट पर अंतिम संस्कार प्रियांशी का अंतिम संस्कार गहरे दुख के माहौल में शारदा नदी के घाट पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों में खुले में करंट वाले तार बिछाए जाने से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने ऐसे खुले तारों को हटवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 30 KM की रफ्तार से हवा चल रही:सुबह से घने बादल छाए, दोपहर बाद बारिश का अलर्ट
    Next Article
    अंकित बालियान की हत्या की साजिश दो साल पहले रची:कनाडा से धमकी मिली, शूटर पकड़े गए फिर भी होतर रेकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment