Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 35 यात्रियों की छूटी ट्रेन:स्टेशन पर अनाउंसमेंट नहीं हुआ, रेलवे ने सिवान भेजकर उसी ट्रेन में बैठाया

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की लापरवाही से ट्रेन नंबर 03528 में रिजर्वेशन कराने वाले 30 से 35 यात्रियों की ट्रेन छूट गई। यात्रियों को ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने की जानकारी समय से नहीं मिल सकी। न तो स्टेशन पर अनाउंसमेंट हुआ और न ही डिस्प्ले बोर्ड पर प्लेटफॉर्म की सूचना दिखाई गई। ट्रेन रवाना होने के बाद यात्रियों ने स्टेशन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इससे कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर आरपीएफ के अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाकर शांत कराया। बाद में रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सभी यात्रियों को ट्रेन नंबर 15008 से सिवान भेजा। वहां ट्रेन नंबर 03528 को रुकवाकर यात्रियों को उनकी आरक्षित सीटों पर बैठाया गया। छठ-दीपावली के बाद लौट रहे थे यात्री, महिलाओं-बुजुर्गों को हुई परेशानी घटना के समय छठ और दीपावली के बाद यात्रियों की वापसी के चलते स्टेशन पर भीड़ थी। ऐसे में प्लेटफॉर्म की जानकारी नहीं मिलने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों का कहना था कि उनके पास कन्फर्म रिजर्वेशन था, इसके बावजूद वे ट्रेन में सवार नहीं हो सके। अगर रेलवे की ओर से समय रहते प्लेटफॉर्म की जानकारी दे दी जाती तो उनकी ट्रेन नहीं छूटती। ट्रेन रवाना होने के बाद यात्रियों ने स्टेशन प्रशासन के सामने नाराजगी जताई। आरपीएफ ने समझाया, दूसरी ट्रेन से सिवान भेजा यात्रियों की नाराजगी की सूचना पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद यात्रियों को ट्रेन नंबर 15008 से सिवान भेजने और वहां ट्रेन नंबर 03528 में बैठाने की व्यवस्था की गई। यात्री प्लेटफॉर्म नंबर तीन से रवाना हो रही ट्रेन नंबर 15008 में सवार हुए। रेलवे की ओर से सभी यात्रियों को सिवान तक पहुंचाने और वहां उनकी ट्रेन में बैठाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। स्टेशन मास्टर से सूचना नहीं मिलने पर नहीं हुआ अनाउंसमेंट ड्यूटी पर तैनात अनाउंसर के मुताबिक, स्टेशन मास्टर की ओर से ट्रेन नंबर 03528 के प्लेटफॉर्म की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इस कारण डिस्प्ले बोर्ड पर सूचना नहीं दिखाई जा सकी और न ही समय पर अनाउंसमेंट हो पाया। ट्रेन के रवाना होने के समय प्लेटफॉर्म की जानकारी मिलने से यात्रियों को पहले सूचना देना संभव नहीं हुआ। मामले की जांच कराई जा रही है पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी और उन्हें दूसरी ट्रेन में सवार करा दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के लाखापुर गांव में 15 साल से खराब नालियां:सफाई नहीं होने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने घेराव की चेतावनी दी
    Next Article
    जमीन हड़पने के लिए पिता का फर्जी शपथपत्र बनाया:450 वर्ग मीटर जमीन अपने नाम कराई, कोर्ट के आदेश पर युवक पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment