Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन हड़पने के लिए पिता का फर्जी शपथपत्र बनाया:450 वर्ग मीटर जमीन अपने नाम कराई, कोर्ट के आदेश पर युवक पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में संपत्ति विवाद को लेकर कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि परिवार के ही अनीश डावर ने 450 वर्ग मीटर नजूल जमीन की किरायेदारी अपने नाम दर्ज कराने के लिए मृतक मुंशीराम के नाम से फर्जी शपथपत्र तैयार कराया। इसे जिला पंचायत कार्यालय में जमा कर जमीन अपनी किरायेदारी में दर्ज करा ली। मामले में 75 वर्षीय रमेश डावर ने कोर्ट में शिकायत की थी। 1951 से पिता के कब्जे में थी जमीन मॉडल टाउन मिशन कंपाउंड निवासी रमेश डावर के मुताबिक, उनके पिता मुंशीराम को वर्ष 1951 में जिला पंचायत कार्यालय की ओर से नागल कस्बे के मुख्य बाजार में 450 वर्ग मीटर नजूल भूमि का प्लॉट आवंटित किया गया था। उनके पिता इस जमीन पर किरायेदार के रूप में काबिज थे और नियमित रूप से किराया जमा करते थे। इस संपत्ति पर मुंशीराम मदनलाल नाम से फर्म भी संचालित होती थी। रमेश का आरोप है कि 8 दिसंबर 2024 को पिता की मौत के बाद परिवार के ही अनीश डावर ने संपत्ति पर अपना दावा करना शुरू कर दिया। उन्हें जानकारी मिली कि जिला पंचायत के रिकॉर्ड में अनीश का नाम किरायेदार के रूप में दर्ज हो चुका है। आरटीआई से सामने आए शपथपत्र रमेश ने 3 जुलाई 2026 को आरटीआई के तहत जिला पंचायत से जानकारी मांगी कि अनीश का नाम किस आधार पर किरायेदार के रूप में दर्ज किया गया है। आरोप है कि 22 जुलाई 2026 को जिला पंचायत ने उन्हें संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए। इनमें उनके पिता मुंशीराम और अनीश के शपथपत्र भी शामिल थे। रमेश का दावा है कि पिता ने कभी अनीश के पक्ष में कोई शपथपत्र नहीं दिया था। शपथपत्र पर पिता के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। आरोप है कि अनीश ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली बताकर जिला पंचायत कार्यालय में इस्तेमाल किया और जमीन की किरायेदारी अपने नाम करा ली। रिश्तेदारी गलत बताकर दावा करने का आरोप शिकायतकर्ता के मुताबिक, अनीश ने अपने शपथपत्र में मुंशीराम को अपना सगा दादा बताया है, जबकि वह उनके भाई शिवचरण के परिवार से है। शिवचरण के बेटे मदनलाल और मदनलाल के बेटे अनीश डावर हैं। रमेश का आरोप है कि गलत रिश्तेदारी दर्शाकर अनीश ने संपत्ति पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी बताया कि अनीश पहले परिवार की फर्म में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता था। उनके पिता ने बैंक में दो बार आवेदन देकर उसे इस जिम्मेदारी से हटाने की मांग की थी। ऐसे में पिता की ओर से अनीश के पक्ष में शपथपत्र देने का सवाल ही नहीं उठता। पोस्ट ऑफिस से मिलने वाला किराया भी खाते में आने का दावा रमेश ने कोर्ट में बताया कि विवादित जमीन पर पोस्ट ऑफिस बना हुआ है। उसका किराया लगातार उनके बैंक खाते में आता रहा है। उनका दावा है कि संपत्ति पर उनका अधिकार है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किरायेदारी बदलने से उन्हें आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। थाने से कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट पहुंचे रमेश के मुताबिक, उन्होंने पहले सदर बाजार थाने और फिर एसएसपी से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बीएनएसएस की धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर सदर बाजार थाने में अनीश डावर के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और फर्जी दस्तावेजों को असली बताकर इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 35 यात्रियों की छूटी ट्रेन:स्टेशन पर अनाउंसमेंट नहीं हुआ, रेलवे ने सिवान भेजकर उसी ट्रेन में बैठाया
    Next Article
    ग्लोबल पीस ऑनर्स कार्यक्रम में पहुंचे सेलेब्स:शाहरुख ने 26/11 हमले की चश्मदीद गवाह से की बातचीत, अक्षय-टाइगर और रणवीर सिंह ने दी परफॉर्मेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment