Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 5 फीट उछलकर मारुती पर पलटी हैरियर:कार में दबे बाप-बेटे, सांसद रवि किशन ने काफिला रोक कर हालचाल लिया

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में मंगलवार दोपहर 12: 30 बजे दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गोरखनाथ की ओर जा रही तेज रफ्तार टाटा हैरियर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। करीब 5 फिट ऊपर उछलकर आगे चल रही मारुती 800 पर टकराते हुए पलटकर सड़क पर जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मारुति के आगे का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। जिसमें बाप- बेटे दब गए। लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और सवार बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं। उसी समय उधर से गुजर रहे सांसद रवि किशन ने तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया। गाड़ी से उतरकर सीधे मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। उन्होंने दोनों चालकों का हाल-चाल जाना और गाड़ियों को हटवाने का निर्देश दिया, ताकि सड़क पर जाम न लगे। घटना धर्मशाला-तरंग ओवरब्रिज के पास की है। जल्दी में था ब्लैक हैरियर का ड्राइवर पुलिस के मुताबिक हैरियर कार बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले दिग्विजय सिंह के नाम से है। हादसे के वक्त उनका ड्राइवर अकेले ही गाड़ी में था। वह धर्मशाला की ओर से गोरखनाथ की ओर किसी हॉस्पिटल से दवा लेने के लिए जा रहा था। उसके बाद उसे एयरपोर्ट से किसी को रिसीव करने जाना था इसीलिए जल्दी में था। तभी दोपहर करीब 12:30 बजे तरंग क्रासिंग के पास ही एक बाइक वाले को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जाकर टकरा गई। मारुती में 15 साल का बच्चा बैठा था करीब 5 फीट ऊपर उछलकर आगे चल रही मारूति 800 पर पलटकर जा गिरी। मारुती में गाड़ी चलाने वाले राजकुमार और उनका 15 साल का बच्चा बैठा था। दोनों को मामूली चोटें आई। पुलिस ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया। दोनों गाड़ियां धर्मशाला रोड होते हुए गोरखनाथ जा रही थी। रवि किशन ने दोनों का हाल- चाल जाना उसी समय उधर से सांसद रवि किशन का काफिला गुजर रहा था। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और उतरकर घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने दोनों ड्राइवरों का हाल चाल जाना और चोट लगने वालों के इलाज का निर्देश दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोरखनाथ थाना की पुलिस ने दोनों गाड़ियों में सवार लोगों की स्थिति को देखा और घायलों को अस्पताल भेजा। साथ दोनों गाड़ियों को तुरंत सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु किया गया। जांच और कार्रवाई में जुटी पुलिस गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि- दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जू में खरगोश जैसी आंखों वाला चूहा:इंदौर से आया साउथ अमेरिकन बेवर्स रैट, 3Kg वजन, पानी में तैरना पसंद
    Next Article
    बेटी को गाली देने पर महिला ने हत्या की:झांसी में भाभी की बहन को मार डाला, 4 गिरफ्तार, सभी नशे में थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment