Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 7 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया:दिल्ली में CJP प्रोटेस्टर्स पर लाठी चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन पर उतरे थे

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गुरुवार को CJP प्रोटेस्टर्स पर लाठी चार्ज के खिलाफ 7 छात्रों ने प्रदर्शन करने की कोशिश की। शाम करीब 6 बजे शहर के टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे छात्र जैसे ही जुटे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पकड़कर कोतवाली ले गई। जहां उनके परिजनों को बुलाया गया। काउंसलिंग के बाद छात्रों को समझाकर घर वापस भेज दिया गया। साथ ही अफवाहों और भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी। पुलिस का कहना है कि छात्र बिना किसी परमिशन के प्रदर्शन करने वाले थे। जिन्हें तत्काल रोका गया। समझा कर घर भेजा गया पुलिस ने छात्रों को बिना अनुमति सार्वजनिक प्रदर्शन करने से होने वाली कानूनी कार्रवाई और उसके प्रभावों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी मामले में FIR दर्ज होने से भविष्य और कॅरिअर पर असर पड़ सकता है। इसके बाद छात्रों को कानून का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की सलाह दी गई। पुलिस के अनुसार, छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाया गया था। अधिकारियों ने छात्रों को अफवाहों और भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी। कोई FIR दर्ज नहीं किया गया सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि छात्रों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं किया गया है। उन्हें केवल एहतियात के तौर पर रोका गया था। काउंसलिंग के बाद सभी छात्रों को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया। शहर के संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में दो लोगों से 36 लाख की ठगी:नोएडा में निवेश और फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर लिए पैसे, दो पर FIR
    Next Article
    यूपी की 4 नदियां खतरे के निशान के पार:सड़क पर मगरमच्छ, बस्ती में पेड़ समाए; लखनऊ में बारिश, 54 जिलों में अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment