Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में दो लोगों से 36 लाख की ठगी:नोएडा में निवेश और फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर लिए पैसे, दो पर FIR

    16 hours ago

    1

    0

    नोएडा में साइबर अपराधियों ने निवेश और फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर दो लोगों से करीब 36 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने वॉट्सऐप ग्रुप, सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए संपर्क कर पीड़ितों का भरोसा जीता। रकम जमा कराने के बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस-1: वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निवेश कराया, 19.90 लाख की ठगी सेक्टर-12 निवासी मानस रंजन नायक ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2025 में उन्हें एमओएफएसएल प्राइवेट इनसाइट हब नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में ब्लॉक ट्रेडिंग के जरिए शेयर बाजार में अधिक मुनाफा दिलाने का दावा किया गया। इसके बाद उनका एक वेबसाइट पर निवेश खाता खुलवाया गया। ठगों ने भरोसा दिलाने के बाद 8 अगस्त से 28 अगस्त 2025 के बीच उनसे अलग-अलग किस्तों में 19.90 लाख रुपये जमा करा लिए। निवेश के बदले उनके खाते में बड़ी मात्रा में शेयर दिखाए गए, लेकिन जब उन्होंने शेयर बेचने की कोशिश की तो इसकी अनुमति नहीं मिली। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। केस-2: कैंपा कोला की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 16 लाख ठगे ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि पिछले साल नवंबर में उन्हें ईमेल के जरिए कैंपा कोला की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का प्रस्ताव मिला। कारोबार शुरू कराने और डीलरशिप देने के नाम पर आरोपियों ने उनसे अलग-अलग चरणों में करीब 16 लाख रुपये जमा करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया और न तो कोई डिस्ट्रीब्यूटरशिप दी और न ही पैसे लौटाए। पुलिस कर रही जांच दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान करने में लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर
    Next Article
    गोरखपुर में 7 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया:दिल्ली में CJP प्रोटेस्टर्स पर लाठी चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन पर उतरे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment