Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आने वाले दिनों में साफ रहेगा आसमान:सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंडक, दिन के समय गर्मी रहेगी बरकरार

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को अभी भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मंगलवार सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप खिली हुई है। धूप की तपिश के कारण दोपहर में गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन सूरज ढलने के बाद मौसम सुहावना हो जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम में अचानक किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। बुधवार से रविवार तक कैसा रहेगा मौसम? गोरखपुर में बुधवार को भी आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक लोगों को राहत देगी। गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आसमान में कहीं-कहीं हल्की धुंध दिखाई दे सकती है, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वीकेंड पर भी धूप और गर्मी का असर शनिवार और रविवार को भी मौसम में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने और दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर बना रह सकता है। हालांकि, सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस होगा। बारिश की गतिविधियां कम रहने से फिलहाल लोगों को शुष्क मौसम का सामना करना पड़ सकता है। दिन और रात के तापमान में दिखेगा अंतर मौसम के इस बदलाव में दिन और रात के तापमान का अंतर साफ नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, वहीं सुबह और रात में तापमान कम होने से हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बने रहने का अनुमान है। गोरखपुर में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रह सकता है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश की संभावना कम है और तापमान में भी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में महानवमी पर निकला रामदल:चांदी के हौदे में विराजे राम-लक्ष्मण, मुट्ठीगंज का दशहरा मेला रोशनी से जगमगाया
    Next Article
    अयोध्या में निकली मां दुर्गा की ज्योति यात्रा:गायत्री नगर से शुरू होकर रानीबाजार, पटरंगा मंडी और लोधपुरवा से गुजरी, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment