Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में अक्षय तृतीया को लेकर रौनक:20% तक सोने-चांदी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद, 350 से ऊपर बुक हुई गाड़ियां

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में अक्षय तृतीया को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। सोने- चांदी से लेकर कार और बाइक की बुकिंग चल रही है। सराफा व्यापारियों के हिसाब से पिछले साल की तुलना में अक्षय तृतीया के दिन ज्वेलरी की बिक्री लगभग 20 % तक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं शहर के तमाम ऑटोमोबाइल्स एजेंसी से बाइक और कार की भी औसतन बिक्री 350 से ऊपर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही उस दिन लगन तेज होने की वजह से लगभग 100 शादियां होनी है। जिसके लिए 75% तक मैरिज हॉल की बुकिंग हुई है। पिछले साल की तुलना में 20 % बढ़ेगी सोने-चांदी की बिक्री सराफा व्यापारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया को लेकर पहले से बुकिंग शुरू हो गई है। सोने का रेट कम होने की वजह से पिछले साल की तुलना में लगभग 20 % अधिक तक बिक्री होने की संभावना है। परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर कस्टमर्स में हफ्ते भर पहले से ही उत्साह है। लोगों ने जमकर प्री-बुकिंग कराई है। बाजार में अभी से ही रौनक देखने को मिल रही है। लगन भी शुरू होने वाला है जिसकी वजह से खरीदारी बढ़ी है। उम्मीद है कि इस बार पिछले साल की तुलना में 20 पर्सेंट अधिक बिक्री होगी। 200 से ऊपर फोरव्हीलर बिकने का अनुमान आर्बिट ऑटोमोबाइल के एमडी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कल शोरूम में खासा उत्साह रहेगा और लगभग 60 से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी की जाएगी। इनमें सबसे महंगी गाड़ी मारुति सुजुकी इनविक्टो होगी, जबकि सबसे अधिक डिलीवरी मारुति सुजुकी विक्टोरिस की होनी है। उन्होंने बताया कि इस शुभ मौके पर ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और बुकिंग में भी बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है। मुख्य शहर में लगभग 8 से 9 कार की एजेंसी हैं। सभी की औसत बिक्री की बात करें तो लगभग 200 से ऊपर फोरव्हीलर बिकने की उम्मीद है। जावा बॉबर बाइक की डिमांड सबसे ज्यादा अक्षय तृतीया पर जावा बॉबर की काफी डिमांड है। लोग पहले से हो इसकी बुकिंग किए है। युवाओं में इस बाइक को लेकर काफी क्रेज है। इसका ऑन रोड प्राइस 2,75,000 रुपए है। वहीं यमाहा MT 15 2,10,000 और R15 की डिमांड काफी है। भारत ट्रेडर्स के मैनेजर संदीप ने बताया कि शहर भर में बाइक की लगभग 25 एजेंसीज होंगी। अक्षय तृतीया के दिन एक एजेंसी से औसतन 15 से 20 बाइक बिक्री का अनुमान है। कुल मिलाकर 400 से ऊपर बाइक बिकने की उम्मीद है। मेरे एजेंसी पर पहले से ही बुकिंग मिली है। डिलीवरी डेट भी अक्षय तृतीया के दिन का ही है। शहर में 100 से ऊपर शादियां, 75% मैरिज हॉल बुक अक्षय तृतीया पर लगन का मुहूर्त तेज होने की वजह से शहर भर में लगभग 100 से ऊपर शादियां होनी है। जिसके लिए पहले से ही 75 % मैरिज हॉल की बुकिंग हो चुकी है। कुछ शादियां लोग अपने घर से भी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में अवैध स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई, ताला लगा:बीईओ ने जारी किया नोटिस, छात्रों का भविष्य खतरे में
    Next Article
    कानपुर में ठगों को म्यूल अकाउंट देने वाले आरोपी अरेस्ट:मोची के खाते से 3 माह में 80 करोड़ का ट्रांजेक्शन, चाइना-श्रीलंका के लोगों को ठगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment