Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ठगों को म्यूल अकाउंट देने वाले आरोपी अरेस्ट:मोची के खाते से 3 माह में 80 करोड़ का ट्रांजेक्शन, चाइना-श्रीलंका के लोगों को ठगा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट मुहैया कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी करण केसरा और गुलशन पंजाब के रहने वाले हैं। इन अकाउंट में ठगी की रकम जाती थी। ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों से होते हुए दिल्ली के नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में ‘एके ट्रेडिंग’ नाम की फर्जी फर्म के खाते में पहुंचती थी। यह फर्म पंजाब में रहने वाले मोची के नाम पर है। इसमें महज 3 महीने में 80 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। इस खाते से जुड़े मामले में यूपी के कई जिलों में 13 एफआईआर दर्ज हैं और NCRP पोर्टल पर 650 शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार, यह अंतर्राज्यीय गिरोह देश के साथ-साथ चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लोगों को भी निशाना बना चुका है। 2 जनवरी को मेडिकल स्टोर संचालक ने कराई थी FIR पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- 2 जनवरी को नौबस्ता थाने में मेडिकल स्टोर संचालक अमित राठौर ने 12.82 लाख के साइबर फ्रॉड की एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया कि ठगों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा देकर एक ग्रुप में लिंक के जरिए जोड़ा। श्रद्धा शक्ति नाम पर बने वाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के बाद 12.82 लाख निवेश कराए। ठग उन्हें शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिखाते हुए और अधिक रकम लगाने का जोर देने लगे। कुछ समय बाद एप बंद कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। अलग-अलग खातों में 26 करोड़ का ट्रांजक्शन मामले के खुलासे में साइबर टीम और एसटीएफ टीम जांच में जुटी तो पता चला कि ठगी की रकम सेंट्रल बैंक, एक्सिस, यूनियन, ओवरसीज बैंक के खातों से होती हुई नई दिल्ली के नेशनल अर्बन कॉरपोरेशन के एके ट्रेडिंग फर्म के खाता संख्या 02100216701 में पांचवी लेयर तक ट्रांसफर की गई थी। यह फर्म अबोहर निवासी अजय नाम के युवक की थी। इसमें 3 माह में 80 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया था, जिसमें यूपी के विभिन्न खातों से 26 करोड़ का ट्रांजेक्शन पाया गया था। सघन जांच में सामने आया कि इस बैंक खातें के नाम पर यूपी के विभिन्न जनपदों से 13 एफआईआर थी, साथ ही NCRP पोर्टल पर 650 शिकायतें मिली। पड़ोसी देशों के नागरिको को भी किया टारगेट पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया- अकाउंट एके ट्रेडिंग नाम की फर्जी फर्म के नाम पर पंजाब के अबोहर के अजय ने खुलवाया था। अजय पंजाब में मोची का काम करता था। एके ट्रेडिंग अकाउंट पर यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, बारांबकी, आगरा समेत 13 एफआईआर रजिस्टर्ड है। इसके साथ ही NCRP पोर्टल पर 650 शिकायतें दर्ज हैं। अंतर्राज्यीय साइबर ठगों का गिरोह चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका के लोगों के साथ भी ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में अक्षय तृतीया को लेकर रौनक:20% तक सोने-चांदी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद, 350 से ऊपर बुक हुई गाड़ियां
    Next Article
    बाराबंकी में मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लगाया विश्वासघात का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment