Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में भोजपुरी गाने पर पुलिस वालों का ठुमका, VIDEO:बंदियों ने फूलों से बनाया हर्बल गुलाल, देखें जिला जेल में होली का नजारा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के जिला जेल में होली का पर्व बेहद ही खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। खास बात यह रही कि इस बार की होली बंदियों द्वारा बनाए गए हर्बल रंग और गुलाल से खेली गई। रंग बनाने की तैयारी नवंबर 2025 से शुरू कर दी गई थी। उसी समय जेल परिसर के अंदर गुलाब, गेंदा और तरह- तरह के फूलों के पौधे लगाएं। जिनकी देखभाल बंदियों ने की। कुछ महीनों बाद पौधे बड़े हुए और उनमें फूल खिलने लगे। उन फूलों को सुखा कर बंदियों ने नेचुरल तरीके से हर्बल गुलाल बनाया। होली के दौरान जेल के अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और बंदियों ने इसी स्वरोजगार से निर्मित गुलाल का इस्तेमाल किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बंदियों ने जमकर डांस किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। बंदियों ने सीखा नया कौशल इस अवसर पर जेल प्रशासन ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों के अंदर रचनात्मकता जगाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। फूलों की खेती से लेकर गुलाल बनाने तक की प्रक्रिया ने न केवल उन्हें एक नया कौशल सिखाया है, बल्कि जेल के वातावरण को भी सकारात्मक और सुगंधित बनाया है। बन्दियों द्वारा उत्पादित रंगों की स्टॉल लगाकर आम लोगों के लिए बिक्री भी की गयी है। इस दौरान जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनय कुमार राय, उपजेलर आदित्य कुमार,कृष्णा कुमारी, अमिला, फार्मासिस्ट शेष कुमार शर्मा और अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद डॉ राजकुमार सांगवान का जन्मदिन:मेरठ में कई जगह हुए आयोजन, सुनील रोहटा दीर्ध आयु की कामना कर कटवाया केक
    Next Article
    खामनेई की मौत पर सपा विधायक नमाज में रोए:संभल में बोले- ऐसा करने वाले नेस्तनाबूद हो जाएं, ट्रंप ने कत्ल किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment