Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामनेई की मौत पर सपा विधायक नमाज में रोए:संभल में बोले- ऐसा करने वाले नेस्तनाबूद हो जाएं, ट्रंप ने कत्ल किए

    2 hours ago

    1

    0

    संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह में नमाज पढ़ने के लिए घर के पास एक मस्जिद में गए। इस दौरान उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख व्यक्त किया। मस्जिद में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक भावुक हो गए और रोने लगे। यह घटना संभल के थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय स्थित दर्जी वाली मस्जिद में हुई। विधायक इक़बाल महमूद ने इमाम साहब से खामेनेई और मारे गए लोगों के लिए दुआ करने का आग्रह किया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे विधायक ने अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान में मारे गए लोगों को 'शहीद' बताया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के नेस्तनाबूद होने की दुआ की। उन्होंने कहा कि यह निंदा केवल संभल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में होनी चाहिए। विधायक ने इस घटना को 'अत्यधिक ज्यादती' और 'भयानक' बताया, जिससे वे भावुक हो गए। उन्होंने विशेष रूप से 160 कम उम्र के बच्चों पर बमबारी कर उन्हें मारने का जिक्र किया और इसे 'अमानवीय' कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के अंदर दिल है, वे उस दर्द को महसूस करते होंगे। विधायक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि एक ओर वे शांति के नोबेल पुरस्कार की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी हिंसक हरकतें करते हैं। उन्होंने ट्रंप के कार्यों को पाखंडपूर्ण बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने के लिए कूटनीतिक बातचीत और मध्यस्थता के महत्व पर जोर दिया। उनके अनुसार, किसी भी देश के बीच तनाव होने पर अचानक हमला करने के बजाय राजनयिकों के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। विधायक ने भारतीय प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 'विश्व गुरु' बनना चाहते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। उन्होंने प्रधानमंत्री से मासूम बच्चों की मौत की निंदा करने की अपेक्षा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में भोजपुरी गाने पर पुलिस वालों का ठुमका, VIDEO:बंदियों ने फूलों से बनाया हर्बल गुलाल, देखें जिला जेल में होली का नजारा
    Next Article
    मां को बचाने कुएं में कूदी बेटी की मौत:होली पर पति से नाराज थी पत्नी, महिला को बचाया, युवती का 4 घंटे बाद शव मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment