Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बिहार के मरीजों को खरीदने का ऑडियो:डॉक्टर बोले-20 लाख दिए हैं, ऐसे नहीं छोड़ेंगे; पुलिस मरीज माफिया को ढूंढ रही

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के मानसी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर ने 16 फरवरी को FIR दर्ज कराई। आरोप लगाया कि मुझसे हिस्ट्रीशीटर 15 लाख की रंगदारी मांग रहा है। सिर्फ 24 घंटे के अंदर एक ऑडियो सामने आने से पूरे मामले ने यूटर्न ले लिया। इसमें 2 तरह की सेटिंग खुलकर सामने आई। पहली- मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कराना। दूसरा- बिहार बॉर्डर के मरीजों को गोरखपुर के हॉस्पिटल तक लाने के बदले कमीशन देने का। डील भी लाखों में होती हैं। ऑडियो में एक तरफ डॉक्टर, दूसरी तरफ बिहार का मरीज माफिया भैइयाजी हिस्ट्रीशीटर। कमीशन के बदले मरीजों को लेकर आने वाले एंबुलेंस सर्विस के मालिक को भलाबुरा कर रहे हैं। कहते हैं- बिट्‌टू खान को 20 लाख दिए हैं, ऐसे थोड़े छोड़ देंगे। जब पुलिस ने हॉस्पिटल के बंद कमरे में डॉ. पंकज कुमार दीक्षित को ये ऑडियो सुनाया। तब उन्होंने कबूल किया कि ऑडियो में एक आवाज उनकी है। अब कैंट थाने की पुलिस बिहार के मरीज माफिया की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने कहा- डॉक्टर की मेडिकल डिग्री की छानबीन की जा रही है। उनके बैंक अकाउंट की भी जांच हो रही है। पहले ऑडियो की बातचीत पढ़िए… (पुलिस ने इस ऑडियो को बंद कमरे में डॉक्टर को सुनाया। इसके बाद डॉक्टर ने स्वीकार किया कि उनकी आवाज है, हालांकि अधिकारियों ने अभी सार्वजनिक रूप से इसको स्वीकार नहीं किया है। ) ऑडियो में 3 किरदार कौन? अब कहानी शुरू से जानिए 12 फरवरी : रात में डॉक्टर को धमकी डॉ. पंकज कुमार दीक्षित सहबाजगंज शिवपुर के जंगल सालिकराम के रहने वाले हैं। मौजूदा वक्त में छात्रसंघ चौक पर मानसी हॉस्पिटल चलाते हैं। 16 फरवरी को डॉक्टर ने SSP को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें लिखा- 12 फरवरी की रात 10:46 बजे मेरे मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल शर्मा बताया। उसने बोला कि मैं हिस्ट्रीशीटर हूं। 15 लाख रुपए नहीं दिए तो छात्रसंघ चौराहा और पादरी बाजार में चलने वाले हॉस्पिटल को बंद करा दूंगा। तुम और तुम्हारे पूरे परिवार को मार डालेंगे। डॉक्टर ने आगे लिखा- इस धमकी के बाद मैं डर गया, इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी। दो दिन बाद 14 फरवरी की रात 11:32 बजे दोबारा उसी नंबर से काल आया। इस बार हिस्ट्रीशीटर ने और आक्रामक लहजे में धमकी दी। कहा- अगर रुपए देने में आनाकानी की तो अंजाम बहुत बुरा होगा। डॉक्टर ने अधिकारी से कहा- लगातार मिल रही धमकियों से मेरा परिवार डरा हुआ है। देर रात फोन आते हैं। वो लोग गालियां देते हैं। हम लोग डरे हुए हैं। कैंट थाने में राहुल शर्मा को नामजद करते हुए FIR लिखी गई। रंगदारी केस का यूटर्न राहुल और मोबाइल को ट्रेस करने में ऑडियो मिला अब कैंट थाने की पुलिस मोबाइल नंबर और राहुल शर्मा को ट्रेस करने लगी। इस छानबीन में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को एक ऑडियो मिला। इसमें डॉक्टर का मरीज माफिया से कनेक्शन सामने आया। इस ऑडियो को सुनने के बाद पुलिस समझ गई कि ये मामला गोरखपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल्स के बीच की प्रतिस्पर्धा और बाहर से मरीजों को रेफरल सिस्टम में भिजवाने के एवज में वसूली जाने वाली रकम का है। बिट्‌टू खान कमीशन पर लाता है मरीज डॉक्टर ने बात नहीं की गोरखपुर के मेडिकल सेक्टर के बड़े रैकेट की कड़ियां पुलिस भले ही जोड़ रही हो, मगर उससे पहले हमने डॉ. पंकज से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया। हॉस्पिटल में उनके स्टाफ ने कहा कि डॉक्टर नहीं हैं। इसके बाद शाम को 4.20 बजे, फिर 8.16 बजे डॉक्टर को कॉल की गई। उन्होंने दोनों बार कॉल नहीं उठाई। पुलिस को भईयाजी की तलाश SP सिटी बोले- भइयाजी को जल्द सामने लाएंगे इस पूरे मामले में SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया- ऑडियो में डॉक्टर ने अपनी आवाज को लेकर बहुत साफ कुछ नहीं बताया है। इसलिए हो सकता है कि हम वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। दूसरी तरफ, जो व्यक्ति बात कर रहा है। उसके बारे में पता कर लिया गया है। उसका बयान लिया जाएगा। इसके बाद सामने आएगा कि डॉक्टर सच बोल रहे हैं या झूठ। डॉक्टर की मेडिकल डिग्री की भी जांच की जा रही है। आगे जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। …………. ये पढ़ें - स्कूली बच्ची पर चढ़ा ट्रक, सिर धड़ से अलग:बैग कंधे पर टंगा रहा; प्रयागराज में मामा के साथ बाइक से जा रही थी प्रयागराज में स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा रहा। सोमवार सुबह बच्ची मामा और भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, तभी सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    नंदगांव के हुरियारों के लिए बरसाना में रंग बन रहा:राधा की सखियां करेंगी बौछार; श्रीजी मंदिर से क्यों फेंके जाते हैं लड्‌डू, ये जानिए
    Next Article
    यूपी में PCS अफसर अग्निहोत्री RAM के नाम मांगेंगे वोट:एजेंडा- हिंदुत्व का, क्या भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे, VIDEO देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment