Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बिजली कर्मियों का 501वें दिन प्रदर्शन जारी:लखनऊ बैठक से बड़े फैसले की उम्मीद, निजीकरण और कार्रवाई के खिलाफ बढ़ा विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के बिजली कर्मचारी पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 501वें दिन भी पूरी तरह सक्रिय रहे। 12 अप्रैल को लखनऊ में होने वाली संयुक्त बैठक को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं और कर्मचारियों की नजर अब इस बैठक पर टिकी है, जहां आगे की दिशा तय होगी। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि लखनऊ में होने वाली बैठक और आमसभा में जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर समन्वय किया जा रहा है, ताकि जिले की आवाज मजबूती से रखी जा सके। स्थानीय स्तर पर दिख रहा असर कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन की कार्रवाई का असर गोरखपुर में भी साफ दिख रहा है। कई कर्मचारियों के वेतन, प्रमोशन, इंक्रीमेंट और अन्य सुविधाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गोरखपुर के कर्मचारियों ने कहा कि निजीकरण का फैसला उनके भविष्य और बिजली व्यवस्था दोनों के लिए ठीक नहीं है। इसी वजह से जिले में लगातार विरोध और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कड़ी कार्रवाई और दबाव के आरोप स्थानीय कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बिना जांच कार्रवाई, संविदा कर्मियों की छंटनी, वेतन रोकना, फर्जी मुकदमे और दूरदराज तबादले जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में असुरक्षा और असंतोष का माहौल है। कर्मचारियों ने साफ कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 12 अप्रैल की बैठक के बाद बड़े स्तर पर अगला कदम तय होगा और गोरखपुर के कर्मचारी उसमें पूरी ताकत से शामिल रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साढ़ में सूने घर से हजारों की चोरी:मेन गेट का ताला तोड़कर नकदी-जेवर और बकरा ले गए चोर
    Next Article
    हरदोई में भाजपा का जनसंवाद:स्थापना दिवस पर योजनाओं की जानकारी दी, पीके वर्मा ने किया श्रमदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment