Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में भाजपा का जनसंवाद:स्थापना दिवस पर योजनाओं की जानकारी दी, पीके वर्मा ने किया श्रमदान

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पिहानी ग्रामीण मंडल के ग्राम पतौन में भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 'ग्राम-बस्ती चलो अभियान' के तहत जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य और अवध क्षेत्र अनु मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि पीके वर्मा ने ग्राम भरिगवां पहुंचकर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके उपरांत, पीके वर्मा ने ग्राम पतौन स्थित बाबा ब्रम्हदेव स्थान पर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और ग्रामवासियों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक भी वितरित किए। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित त्रिवेदी, कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम राठौर, ग्राम प्रधान रघुवीर, मोहम्मद जैदी, तहसीम, राजीव सिंह, मंडल कार्यसमिति सदस्य हर्ष द्विवेदी और मंच संचालक मोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बिजली कर्मियों का 501वें दिन प्रदर्शन जारी:लखनऊ बैठक से बड़े फैसले की उम्मीद, निजीकरण और कार्रवाई के खिलाफ बढ़ा विरोध
    Next Article
    मटन ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर बवाल:बदमाशों ने मालिक को पटक कर मारा, गोरखपुर में जमकर चलें लात-घूसे और डंडे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment