Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में BJP नेता की हत्या में 2 आरोपी गिरफ्तार:DM और एसएसपी का खुलासा, आरोपी बोले- भतीजे ने पीटा था इसलिए चाचा को मार डाला

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। हत्या के 13 घंटे बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि 2 डंपर चालकों ने भाजपा नेता की हत्या की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि राजकुमार चौहान के भतीजे ने मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की गई है। उन्होंने कहा- भतीजा अपने चाचा के दम पर रौब गांठता था। चाचा उसका सपोर्ट करते थे। इस वजह से चाचा को मार डाला। हालांकि, घटना में इस्तेमाल असलहा पुलिस अभी बरामद नहीं कर पाई है। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरगदवा के रहने वाले राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव के रूप में हुई। चार महीने से चल रही थी रंजिश एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा- राजकुमार चौहान के भतीजे नितेश से आरोपी राज चौहान उर्फ निरहुआ की पिछले चार महीने से रंजिश चल रही थी। इसी बीच दो महीने पहले राजकुमार चौहान के भतीजे ने राज चौहान को पीट दिया था। भतीजे का बचाव राजकुमार ने किया था। इसी खुन्नस में मंगलवार की सुबह बरगदवा स्थित घटनास्थल के पास दोनों आरोपी पेड़ के पीछे छिप गए थे। राजकुमार को अकेला आता देख एक आरोपी ने फायर कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर चाकुओं से राजकुमार को गोदकर हत्या कर दी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा- परिवार वालों की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर सात को हिरासत में ले लिया है। जांच में करीब 8 CCTV कैमरे खंगाले गए। इसमें 2 संदिग्ध नजर आए। इसके बाद सर्विलांस और दूसरे स्रोतों की पुष्टि के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन लोगों हत्या की बात कबूल की। आठ नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच होगी घटना के बाद राजकुमार की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर 8 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें वार्ड नंबर 14 के पार्षद धर्मदेव चौहान, दीपक गौड़, लालजी यादव उर्फ गट्टू, धर्मपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येंद्र चौधरी उर्फ टिल्लू, अभय पांडेय और तीन अन्य शामिल हैं। पुलिस नामजद आरोपियों के भूमिका की भी जांच कर रही है। हालांकि, सीडीआर व सीसी टीवी कैमरों की जांच में नामजद आरोपियों की भूमिका सामने नहीं आए है। पुलिस की विवेचना जारी है। पुलिस के खुलासे के बाद उठ रहे सवाल अब राजकुमार चौहान की हत्या का पूरा घटनाक्रम पढ़िए पूरा मामला पढ़िए… मंगलवार यानी 17 मार्च की सुबह साढ़े 5 बजे चिलुआताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। 4 बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे। घायल होने के बाद भी भाजपा नेता करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला कर दिया। हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। भाजपा नेता राजकुमार चौहान (38) की मौत की सूचना पर पहुंचीं उनकी पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं। राजकुमार की बहन मोहनी ने कहा- जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। उधर, वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया। पुलिस ने बताया कि 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पत्नी की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घर से निकलने के 30 मिनट बाद हत्या राजकुमार चौहान बरगदवा इलाके में रहने वाले जंगी चौहान के इकलौते बेटे थे। उनकी 18 साल पहले शादी हुई थी। उनकी 2 बेटियां- सोनम (17) और प्रियंका (13) हैं, जबकि 12 साल का बेटा युवराज है। उनकी 4 बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। राजकुमार साल- 2018 से 2023 तक पार्षद प्रतिनिधि रहे। उन्होंने अपने ड्राइवर वीरेंद्र चौहान की पत्नी रिंकी देवी को पार्षद बनवाया था। बाद में रिंकी देवी ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। एक साल पहले राजकुमार मारपीट के मामले में जेल भी गए थे। घरवालों के मुताबिक, राजकुमार हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। मंगलवार को भी सुबह 5 बजे घर से निकले थे। 30 मिनट बाद पता चला कि उनकी हत्या हो गई। हंगामे की 2 तस्वीरें- प्रत्यक्षदर्शी बोले-हमलावरों ने घेरा, ताबड़तोड़ चाकू मारे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 4 हमलावर पैदल पहुंचे और पीछे से राजकुमार को घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद वे खुद को बचाकर भागे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। 100 मीटर दूर पकड़कर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। सूचना मिलते ही घरवाले पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है, हमलावर गाड़ी कुछ दूर पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल तक पहुंचे थे। पत्नी रोते हुए घटनास्थल पर पहुंचीं, धरने पर बेहोश हुईं वारदात के बाद पत्नी सुशीला देवी रोते हुए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा- गांव में दुश्मनी थी। एक बार झूठा फंसा दिया था, एक महीने की जेल काटकर आए थे। रंजिश में उनकी हत्या कर दी। पुलिसकर्मी कुछ बता नहीं रहे, सिर्फ मुकदमा लिखवाने की बात कर रहे हैं। उन लोगों ने मेरे पति की चेन भी लूट ली है। इसी बीच, पार्षद के समर्थक और आसपास के लोग जुट गए। भीड़ ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। पत्नी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं। वह रोते-रोते बेहोश होकर गिर गईं। परिवारवाले पानी के छींटें मारकर उन्हें होश में लाए। अब 3 तस्वीरों में परिवार का हाल देखिए- भीड़ ने सड़क जाम की, पुलिस ने लाठी फटकारकर जाम खुलवाया वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोगों ने सोनौली मार्ग जाम कर दिया। भीड़ पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इसके बाद 10 से ज्यादा थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाया, लेकिन परिवारवाले जाम खोलने पर राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जब तक डीएम नहीं आते, जाम नहीं खोलेंगे। प्रदर्शन के चलते लंबा जाम लग गया। इसे देखते हुए पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को हटाया। राजकुमार चौहान के घर पहुंचे भाजपा नेता डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने परिजनों से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे। डॉ राधा मोहन अग्रवाल और दारा सिंह चौहान पुलिस अधिकारियों और परिजनों से बातचीत की। इस दौरान डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने कहा- पार्लियामेंट छोड़कर आया हूं, जो इस हत्याकांड के आरोपियों को बचाने आएगा उसको राज्य सभा में नंगा कर दूंगा। देर रात राज्यसभा सदस्य और कैबिनेट मंत्री के समझाने पर माने परिजन राजकुमार चौहान का शव पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब 5 बजे घर पर पहुंचा। इसके बाद परिजन अपनी मांग को लेकर अड़ गए। राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के समझाने पर परिवार के लोग माने। इसके बाद देर रात मोहरीपुर के पास घाट पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान करीब 2000 से अधिक लोग थे। अखिलेश यादव बोले- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर को गोली मारी गई सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हमले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने X पर लिखा- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर को ही गोली मार दी गई है। अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीके से पाला-पोसा है। मुख्य नगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ यह हत्याकांड बता रहा है कि बेखौफ अपराधियों को किसका संरक्षण प्राप्त है। जनता समझदार है। राजकुमार ने फेसबुक पर 18 घंटे पहले पोस्ट किया था राजकुमार चौहान के फेसबुक पर 40K फॉलोअर्स हैं, जबकि वे 25 लोगों को फॉलो करते थे। उन्होंने 16 मार्च को सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर आखिरी पोस्ट की थी। इसमें लिखा-अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने पिता के लिए लिखा था-पिता एक वट वृक्ष हैं, जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं। 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद के साथ रील पोस्ट की थी राजकुमार ने 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल के साथ एक रील पोस्ट की थी। इसमें लिखा था- हमारे प्रिय गुरुजी, राज्यसभा सांसद जी। इससे पहले 9 मार्च को उन्होंने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ भी एक रील पोस्ट की थी। 16 मार्च को लाइव आए थे राजकुमार चौहान राजकुमार चौहान 16 मार्च को फेसबुक पर लाइव आए थे। वह 28 मिनट तक लाइव रहे। इस दौरान उन्होंने कहा- आप सभी साथियों को जय-जय श्रीराम। लाइव के दौरान एक युवक ने सवाल किया था- चौहानों में एकता नहीं है। इस पर उन्होंने जवाब दिया- ऐसा कुछ नहीं है, आपके साथ जो भी किसी जाति के लोग हों, वही अपने हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- 1- आगे बढ़ता देखकर जलते थे, गांव में ही दुश्मन थे:पूर्व पार्षद राजकुमार की पत्नी का आरोप; कहा- अब हम कैसे रहेंगे पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या के बाद उनकी पत्नी सुशीला चौहान का रो-रो कर बुरा हाल है। वह सड़क पर बैठी रो रही हैं और परिवार की महिलाएं उन्हें संभालने में जुटी हैं। सुशीला ने बताया कि राजकुमार को आगे बढ़ता देखकर गांव के ही कुछ लोग जलते थे। इसी जलन में उन्होंने उनकी हत्या की है। पढ़ें पूरी खबर 2- BJP नेता का हत्या से पहले फेसबुक पर आखिरी पोस्ट, लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की हत्या कर दी गई। हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया और मरने के बाद वहां से भागे। हत्या से18 घंटे पहले राजकुमार चौहान फेसबुक पर आखिरी पोस्ट किया। लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 4 साल से स्थायी DGP नहीं:सरकार ने 2 साल पहले खुद नियम बनाए, अब सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद हलचल तेज
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा, 4 मजदूर दबे, 2 की मौत, रोड पर पड़ी रोड़ी पर फिसलने से एक्सल रॉड टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment