Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बुलंदशहर में सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा, 4 मजदूर दबे, 2 की मौत, रोड पर पड़ी रोड़ी पर फिसलने से एक्सल रॉड टूटी

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में सड़क निर्माण कार्य में लगा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर में सवार 4 मजदूर दब गए। मौके पर भगदड़ मच गई। साइट पर मौजूद मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सभी मजदूरों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। शेष दो की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि साइट पर रोड़ी फैली हुई थी। डंपर पर गिट्‌टी लदी थी। रोड़ी में फिसलने के कारण डंपर का एक्सेल टूट गया, जिसके बाद डंपर बेकाबू होकर पलट गया। फिलहाल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मजदूरों से हादसे की जानकारी ली जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… इटावा में चलती स्कूल वैन से उठा धुएं का गुबार, भगदड़, VIDEO, 3 बच्चे चोटिल, कुल 10 थे सवार, ड्राइवर छोड़कर भागा इटावा में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते बच्चों ने वैन से कूदकर अपनी जान बचाई। अफरा-तफरी में कूदते समय 3 बच्चे गिरकर घायल हो गए। धुएं के कारण बच्चों का दम घुटने लगा। आग लगते ही ड्राइवर भी अपनी जान बचाने के लिए वैन को छोड़कर भाग निकला। धुआं कम होने के बाद वह वापस पहुंचा और बच्चों को वैन में बिठाकर आगे रवाना हो गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। मामला रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो देर रात सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी करने वाले ने पुलिस पर फायर किया, पुलिस ने दौड़ाकर दोनों पैर में गोली मारी गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से रेप कर उसका मर्डर करने वाले ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पकड़ना चाहा तो भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर दौड़ते हुए दो गोली मारी। दोनों गोली उसके दोनों पैर में लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे कांधे पर टांग कर ले गई। इस दौरान वह गिड़गिड़ाता रहा। बुधवार को यह मुठभेड़ उस दौरान हुई जब पुलिस उसे घटनास्थल पर रिकवरी के ले गई थी। वहां पर आरोपी ने बच्ची का मर्डर करने के बाद रुमाल से खून पोछकर वहीं फेक दिया था। उसी के रिकवरी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे तमंचा से उसने पुलिस पर फायर किया तो पुलिस ने जवाबी गोली चलाई। अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें प्रिया सरोज के पिता की अखिलेश से शिकायत; जौनपुर में सपा विधायक और जिलाध्यक्ष आमने-सामने कांशीराम की 92वीं जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाने वाली सपा में आंतरिक कलह जौनपुर में एक बार फिर सतह पर आ गया। जौनपुर जिले के सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट भेजकर केराकत विधायक तूफानी सरोज और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज यादव पहलवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राकेश मौर्य ने 16 मार्च 2026 को पत्रांक SPJ/028 के तहत लिखी दो पेज की रिपोर्ट में बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साफ निर्देश पर जनपद मुख्यालय पर एक होटल में भव्य समारोह आयोजित किया गया था। इसमें विधायक लकी यादव, डॉ. रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललाई, श्रीराम यादव सहित सैकड़ों नेता और हजारों की संख्या में पीडीए समाज के लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम बेहद शानदार और सफल रहा था। राकेश मौर्य ने रिपोर्ट में लिखा है कि आपके निर्देश के विपरीत केराकत विधायक तूफानी सरोज और उसी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज यादव पहलवान ने विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर अलग कार्यक्रम आयोजित किया। वहां कुछ लोगों को लेकर स्वतंत्र आयोजन किया गया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई और गुटबाजी का गलत संदेश गया। रिपोर्ट में इसे “घोर अनुशासनहीनता” करार देते हुए अखिलेश यादव से तत्काल संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर… अमेठी में बाइक के चालान ने खोला हत्या का राज, पत्नी को मारकर भाग निकला था आरोपी अमेठी में बाइक के चालान ने महिला की हत्या का राज खोल दिया। महिला का हत्यारा उसका पति निकला। रात में उसने पत्नी को मिलने बुलाया और हत्या करके आराम से बाइक से भाग निकला। रास्ते में एसपी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंस गया और उसका 500 का चालान हो गया। सुबह आरोपी ससुराल वालों के साथ थाने पहुंचा और नॉर्मल बिहेव करता रहा, जिससे किसी को शक न हो। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो फोन सर्विलांस पर लगाया गया, जिसमें लोकेशन पुलिस चेकिंग प्वाइंट की भी मिली। उस दिन की कार्रवाई की डिटेल निकाली गई तो आरोपी का नाम भी सामने आया जिसके बाद एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर…. आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष; शंकराचार्य की जमानत के विरोध में दस्तावेज सौंपे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। दोपहर में आशुतोष महाराज दस्तावेज लेकर वकीलों के साथ हाईकोर्ट पहुंच और करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रहे। हाईकोर्ट के अलावा आशुतोष महाराज स्पेशल पॉक्सो कोर्ट भी पहुंचे। हड़ताल की वजह से पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई टल गई। आशुतोष महाराज के केस में अब स्पेशल कोर्ट पॉक्सो में 2 मई को सुनवाई होगी। आशुतोष महाराज को 12 मार्च तक अपना पक्ष रखते हुए दस्तावेज पेश करने थे लेकिन उन्होंने सुरक्षा कारणों से कोर्ट जाने से इंकार कर दिया था। अब आशुतोष महाराज की दो मांग मेडिकल बोर्ड से मेडिकल परीक्षण कराने और पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग पूरी हो गई है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में BJP नेता की हत्या में 2 आरोपी गिरफ्तार:DM और एसएसपी का खुलासा, आरोपी बोले- भतीजे ने पीटा था इसलिए चाचा को मार डाला
    Next Article
    देवरिया में NCC कैडेट दुष्कर्म का मामला:एक माह बाद भी आरोपी TTE फरार, पुलिस की छह टीमें तलाश में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment