Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बदमाशों ने बच्ची की गर्दन पर चाकू रखा:मां से बोले- मंगलसूत्र और झुमके उतारो, वरना तेरी बेटी को मार दूंगा

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में 4 नकाबपोश बदमाशों ने बच्ची के गर्दन पर चाकू रखकर महिला से लूटपाट की। बदमाशों ने महिला से उसकी 9 महीने की बच्ची छीन ली और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। बदमाशों ने महिला को धमकाते हुए कहा- शोर मचाया तो बच्ची को मार देंगे। चुपचाप अंदर जाओ और घर में रखे सारे रुपए और जेवर लेकर आओ। इसके बाद महिला कमरे के अंदर गई। उसने अलमारी से करीब 5 लाख रुपए के जेवर निकाले और बदमाशों को दे दिए। इसके बाद बदमाशों ने महिला के झुमके, नाक की कील और मंगलसूत्र भी उतरवा लिया। जेवर समेटने के बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला को बच्ची वापस मिली, जिसके बाद उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। महिला ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, महिला अपनी बच्ची को बाथरूम कराने के लिए कमरे से बाहर आई थी। इसी दौरान घर के पीछे खुले चैनल गेट से चारों बदमाश अंदर घुस आए और बच्ची को छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे पीपीगंज थाना क्षेत्र में हुई। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 2 मंजिला मकान में रहता है पूरा परिवार पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी प्रेमचंद गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। करीब 8 हजार वर्गफीट में बने दो मंजिला मकान में 12 कमरे हैं। मकान के पीछे खाली जगह है, जिसे बाउंड्री से घेरा गया है। इसी हिस्से में बाथरूम भी बना हुआ है। पीछे के गेट से घर में घुसे बदमाश पुलिस के मुताबिक, प्रेमचंद की बड़ी बहू पूजा गुप्ता अपने पति करण गुप्ता और 9 महीने की बेटी के साथ रहती हैं। सोमवार रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। पूजा बच्ची को बाथरूम कराने के लिए नीचे आई थीं। इसी दौरान पीछे के खुले चैनल गेट से चार नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने पूजा से बच्ची छीन ली। एक बदमाश ने महिला के मुंह पर हाथ रख दिया, जबकि दूसरे ने बच्ची की गर्दन पर चाकू लगा दिया। इसके बाद उन्होंने पूजा को धमकाते हुए घर के अंदर जाकर रुपए और जेवर लाने को कहा। अलमारी से निकालकर दिए जेवर बच्ची की जान को खतरा देखते हुए पूजा बदमाशों का विरोध नहीं कर सकीं। वह कमरे में गईं और अलमारी से जेवर निकालकर उन्हें सौंप दिए। इसके बाद बदमाशों ने उनके पहने हुए झुमके, नाक की कील और मंगलसूत्र भी उतरवा लिया। जेवर लेने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। उनके जाने के बाद बच्ची महिला को वापस मिल गई। महिला ने शोर मचाकर घर वालों को बुलाया बदमाशों के चले जाने के बाद पूजा ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। महिला ने उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात करीब 2 बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बदमाशों की पहचान के लिए उपलब्ध साक्ष्यों को जुटा रही है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों के आने और वारदात के बाद भागने वाले रास्ते का पता लगाया जा सके। पीपीगंज थाना प्रभारी मनीष गिरी ने बताया- अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके साथ ही उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। …………… यह खबर भी पढ़िए प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:7 की मौत, 22 झुलसे, 3 मकान जमींदोज, तड़पते घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमत निकेतन में पुजारी पर जानलेवा हमला:पिता-पुत्र समेत सात के खिलाफ FIR, मंदिर व्यवस्थापक बोले- जान से मारने को धमकाया
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से मोदी की तस्वीर हटाई; जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द; यूपी पटाखा विस्फोट- फैक्ट्री मालिक के घर चला बुलडोजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment