Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमत निकेतन में पुजारी पर जानलेवा हमला:पिता-पुत्र समेत सात के खिलाफ FIR, मंदिर व्यवस्थापक बोले- जान से मारने को धमकाया

    12 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित श्री हनुमत निकेतन मंदिर में पुजारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मंदिर के व्यवस्थापक शिव कुमार शुक्ला की तहरीर पर राजकुमार दुबे, उसके बड़े बेटे नारायण दुबे और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि 31 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपियों ने मंदिर के कर्मचारी/पुजारी पर अचानक हमला कर दिया। हमले में उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। घात लगाकर हमला करने का आरोप एफआईआर में व्यवस्थापक ने आरोप लगाया है कि राजकुमार दुबे का परिवार पिछले कई दिनों से मंदिर के आसपास बैठ रहा था। इसी दौरान 31 अगस्त को उसके बड़े बेटे नारायण दुबे और पांच अज्ञात लोगों ने कर्मचारी/पुजारी को घेरकर उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मचारी की आंख में गंभीर चोट लगने की बात एफआईआर में कही गई है। 22 अगस्त को भी किया था हमला पुलिस को दी गई शिकायत में पूर्व की घटना का भी जिक्र किया गया है। व्यवस्थापक के मुताबिक, 22 अगस्त की रात करीब आठ बजे राजकुमार दुबे ने मंदिर के एक कर्मचारी पर हमला किया था। आरोप है कि कर्मचारी की नाक पर गंभीर चोट लगी थी और वह लहूलुहान हो गया था। मंदिर की व्यवस्था में दखल का आरोप एफआईआर में आरोपियों पर मंदिर के बाहर बैठकर अन्य टीका लगाने वाले ब्राह्मणों पर दबदबा बनाने का आरोप लगाया गया है। यह भी कहा गया है कि वह आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। मंदिर की दैनिक पूजा और प्रबंधन व्यवस्था में भी अनुचित हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया है। महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता का भी आरोप शिकायत में महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और फब्तियां कसने के आरोप भी लगाए गए हैं। व्यवस्थापक का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी अपने बेटों के साथ हमलावर हो जाता है। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पुराने विवाद में विपक्षी पक्ष के लोगों से मिलीभगत का आरोप भी एफआईआर में लगाया गया है। हमला करने के बाद धमकाने का आरोप व्यवस्थापक ने पुलिस को बताया कि हमले के बाद आरोपी और उसके साथी मंदिर के आसपास घूमते रहे। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों को खुलेआम धमकाया कि मंदिर का कोई कर्मचारी बाहर आया तो उसे मार देंगे और मंदिर को बर्बाद कर देंगे। इससे मंदिर प्रबंधन, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं में भय का माहौल होने की बात कही गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन्माष्टमी-कान्हा की पोशाक की अमेरिका-रूस तक डिमांड:सबसे महंगी ड्रेस 20 हजार की, 3 हजार हिंदू-मुस्लिम कारीगर मिलकर बना रहे
    Next Article
    गोरखपुर में बदमाशों ने बच्ची की गर्दन पर चाकू रखा:मां से बोले- मंगलसूत्र और झुमके उतारो, वरना तेरी बेटी को मार दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment