Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला मोर्चा महामंत्री पर गिरा आग का गोला, VIDEO:लाठी से पीटते समय उछलकर पहुंचा, राहुल गांधी का पुतला जला रही थीं

    5 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं द्वारा एआई समिट में किए गए कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन के विरोध में था। मंगलवार शाम 5 बजे पटेल नगर में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनिधि तिवारी ने किया। पुतला दहन के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई। जब महिला नेत्री सुनिधि तिवारी जलते हुए पुतले को लाठी से पीट रही थीं, तभी आग का एक टुकड़ा उन पर आ गिरा। हालांकि, समय रहते आग के टुकड़े को हटा दिया गया, जिससे वह जलने से बाल-बाल बच गईं। पुतला दहन के बाद, महिला मोर्चा की महामंत्री सुनिधि तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिष्ठित "वैश्विक एआई सम्मेलन" में किया गया प्रदर्शन बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश की प्रगति से जुड़े आयोजनों का भी विरोध करने लगी है। सुनिधि तिवारी ने आगे कहा कि तकनीक, नवाचार और देश के भविष्य से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण मंचों को राजनीतिक विरोध का अखाड़ा बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि भारत की प्रगति की सोच के भी खिलाफ है। उन्होंने जोर दिया कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन देश के विकास, तकनीकी उन्नति और युवाओं के अवसरों से जुड़े आयोजनों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यवहार से लोकतांत्रिक मूल्यों और सकारात्मक संवाद की भावना को ठेस पहुँचती है। कांग्रेस पार्टी सहित सभी राजनीतिक दलों को यह समझना होगा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर साधना सिंह (जिला उपाध्यक्ष), अनु सविता, कल्पना सिंह, लक्ष्मी मौर्य, निशू तिवारी, ज्ञान पासवान, ममता देवी, रीना दीक्षित, जया श्रीवास्तव और उर्मिला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में 16 लाख की अवैध शराब पकड़ी:हरियाणा से बिहार लेकर जा रहा था तस्कर, जिगना पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    गोरखपुर में छठे रोजे पर इबादत का माहौल:मस्जिदों में नमाज हुई, बाजारों में देर रात तक रही रौनक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment