Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फंदे से लटका युवक का शव मिला:लाश देखकर चिल्लाते हुए बहन बोली- मेरा भईया फांसी लगा लिया है

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर के समय एक घर के अंदर फंदे से लटका 21 साल के युवक का शव मिला है। बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ में पता चला है कि एक दिन पहले युवक का मां से झगड़ा हुआ था। सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। जबकि परिजन जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी। अब जानिए पूरा मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी सागर निषाद (21) के पिता अरविंद निषाद और माता सुभागी देवी हैं। सागर की एक बहन चांदनी की थाना क्षेत्र में ही शादी हुई है। वह अपने ससुराल में रहती है। जानकारी के मुताबिक, सागर निषाद पेंट पालिश का काम करता था। सोमवार को मां सुभागी देवी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। नाराज होकर सुभागी देवी अपने मायके चली गईं। वहीं पिता अरविंद भी रात में घर नहीं आया। सागर घर पर अकेले था। अगले दिन उसकी दोपहर में घर के अंदर फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। बहन ने दी सूचना चांदनी ने बताया कि वह मंगलवार को दोपहर करीब 12:15 बजे मायके आई थी। घर के अंदर गई तो कमरे में सागर निषाद की लाश फंदे से लटकी हुई थी। वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली। आस-पास के लोग वहां जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर तिवारीपुर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंची। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। घटना की सूचना पर सागर की मां और पिता भी घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। तिवारीपुर थाना के सूर्यविहार चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 साल पुराने मामले में 10-साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:इटावा में ठेके के पास से पकड़ा गया, वारंट जारी होने के बाद बदला ठिकाना
    Next Article
    ईको कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:पति और बेटी घायल; फर्रुखाबाद में भाई के घर जाते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment