Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गैस टैंकर में लगी भीषण आग:500 मीटर दूर तक दिखाई दिया धुआं, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर जगदीशपुर माड़ापार तिराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गैस से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। ट्रक के अगले हिस्से में आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। ट्रक से निकलने वाला धुआं आस पास के लोगों को 500 मीटर दूर ही से भी दिखाई पड़ रहा था। गनीमत रही कि आग गैस टैंकर तक नहीं पहुँच पाया। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। देखिए 2 तस्वीरें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग तेज हो गई और उसकी लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया। दमकल कर्मी आग को पूरी तरह से काबू कर लिए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से घटनास्थल के पास न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत:साथी गंभीर घायल, चित्रकूट में बाजार से घर लौटते समय हादसा, ट्रक ड्राइवर था
    Next Article
    प्रतापगढ़ में दो युवकों ने की आत्महत्या की कोशिश:एक की इलाज के दौरान मौत, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment