Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने चित्रकूट में मंच पर नेताओं को फटकारा, VIDEO:बाढ़ पीड़ितों को राहत चेक बांट रहे थे, नेता फोटो खिंचवाने की होड़ में लगे थे

    6 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में सीएम योगी ने रविवार को मंच पर नेताओं को फटकार लगाई। वह गरीबों को राहत चेक बांट रहे थे। इसी दौरान मंच पर मौजूद नेता उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में लग गए। यह देखकर सीएम नाराज हो गए। उन्होंने हाथ से इशारा कर नेताओं को पीछे जाने को कहा, ताकि गरीबों को आने-जाने में दिक्कत न हो। सीएम ने कहा- चित्रकूट के लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। आपदा की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। जिन परिवारों के घर पूरी तरह बह गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिया जाएगा। जिन जरूरतमंद परिवारों के पास जमीन नहीं है, उन्हें आवासीय पट्टा दिया जाएगा। सीएम योगी ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इसके बाद रैन बसेरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने 800 प्रभावित परिवारों को 50-50 किलो की राहत किट बांटी। किट में दाल, चावल, आटा, आलू, बाल्टी और छाता था। सीएम ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं भी सुनीं और बच्चों को चॉकलेट दी। उन्होंने अफसरों से कहा- राहत पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 3 तस्वीरें देखिए- सीएम की 2 बड़ी बातें- 1- बाढ़ भयावह थी, कामतानाथ के आशीर्वाद से जानें नहीं गईं सीएम ने कहा- इस बार मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था। बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में नदी पर बना पुल भी बह गया। इसके बावजूद चित्रकूट में किसी की जान नहीं गई। यह कामतानाथ का आशीर्वाद है। सरकार और प्रशासन ने समय रहते राहत-बचाव शुरू किया और प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई। 2- 2017 से पहले बाढ़ में लोगों को बहुत कम राहत मिलती थी सीएम ने कहा- बाढ़ से प्रभावित किसी भी व्यक्ति को मदद से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। 2017 से पहले बाढ़ के समय लोगों को बहुत कम राहत मिलती थी। अब सरकार ने राहत की व्यवस्था बढ़ाई है। हमारा मकसद सिर्फ तुरंत मदद देना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को दोबारा बसाना भी है। चित्रकूट बाढ़ से 36 गांवों में 14 हजार लोग प्रभावित ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- संभल में मासूम भाई-बहन समेत 6 की मौत:युवक का सिर कटकर अलग, हाईवे पर डंपर और टेंपो की भीषण टक्कर यूपी के संभल में रविवार को बालू लदे डंपर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में दो मासूम भाई-बहन समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर उसमें फंस गया। डंपर बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मासूम भाई-बहन समेत 6 की मौत:युवक का सिर कटकर अलग, हाईवे पर डंपर और टेंपो की भीषण टक्कर
    Next Article
    गोरखपुर में घाट का गुंबद ढहा, एक वकील की मौत:जिला अस्पताल पर 2 घंटे से वकीलों का हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़; दूसरे की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment