Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में होगा नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टीका:साल की बच्चियों को मिलेगा लाभ, आधार वेरिफिकेशन के बाद होगा वैक्सीनेशन

    17 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 14 साल से अधिक और 15 साल से कम आयु की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का नि:शुल्क टीका लगाने की तैयारी तेज कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पतालवार कार्ययोजना तय की। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित आयु वर्ग की बच्चियों को आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापन के बाद टीका लगाया जाएगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की। राज्य स्तर पर कार्यक्रम KGMU से आयोजित हुआ, जहां उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अभियान का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण गोरखपुर में CMO कार्यालय और अन्य चिकित्सा इकाइयों में देखा गया, ताकि जिले की स्वास्थ्य टीम को दिशा-निर्देश मिल सकें। सभी स्वास्थ्य केंद्र तक होगी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीकाकरण जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और अन्य प्रमुख सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा। जहां इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध है, वहीं से टीका लगाया जाएगा। विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को कोल्ड चेन, रजिस्ट्रेशन और मॉनिटरिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। CMO डॉ. राजेश झा ने बताया कि अभियान की औपचारिक शुरुआत संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण के बाद की जाएगी। एएनएम, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मियों को टीकाकरण प्रक्रिया, रिकॉर्ड मेंटेनेंस और संभावित रिएक्शन से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। स्क्रीनिंग और रोकथाम पर पहले से चल रहे प्रयास डॉ. झा ने बताया कि जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर पहले से कई स्तरों पर काम चल रहा है। पिंक कार्ड अभियान के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई है। साथ ही AIIMS Gorakhpur के सहयोग से विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि गोरखपुर में सही आयु में टीकाकरण सुनिश्चित कर भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को कम किया जाए। विभाग का कहना है कि रोकथाम और समय पर पहचान के जरिए ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रमुख की बेटी से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल:महंत रामदास ने दर्ज कराई FIR, बोले- प्रशासन जल्द कार्रवाई करे
    Next Article
    उज्ज्वला योजना में 1.86 करोड़ परिवारों को मिली गैस सब्सिडी:1500 करोड़ रुपए की रिफिल का हुआ वितरण, उन्नाव में दस को मिला लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment