Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रमुख की बेटी से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल:महंत रामदास ने दर्ज कराई FIR, बोले- प्रशासन जल्द कार्रवाई करे

    21 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करतालिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास ने प्रकरण को गंभीर बताते हुए अयोध्या कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। महंत रामदास ने कहा कि प्रशासन दोषी को तत्काल गिरफ्तार करे और पोस्ट को हटवाए। महंत के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे जब वे अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया देख रहे थे, तभी फेसबुक पर ‘संजय जिद्दी’ नामक आईडी से एक अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित होती दिखाई दी। महंत रामदास महाराज ने आरोप लगाया कि उक्त पोस्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद अखिलेश यादव तथा उनकी पत्नी, सांसद डिंपल यादव की पुत्री के संबंध में अभद्र टिप्पणी के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो साझा किया गया। उन्होंने इसे न केवल व्यक्तिगत मर्यादा पर आघात बताया, बल्कि सामाजिक मूल्यों और सार्वजनिक शालीनता के विरुद्ध कृत्य करार दिया। महंत ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर जनप्रतिनिधियों और उनके परिवार के बारे में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का माध्यम अवश्य है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि कोई भी व्यक्ति किसी की गरिमा को तार-तार करने का अधिकार पा जाए। यह केवल एक परिवार या व्यक्ति का प्रश्न नहीं, बल्कि पूरे समाज की नैतिकता और संस्कृति का विषय है।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की पोस्ट से समाज में गलत संदेश जाता है और युवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महंत ने भावुक स्वर में कहा, “जब जनप्रतिनिधियों के परिवार तक को निशाना बनाकर अशोभनीय टिप्पणियां की जाती हैं, तो यह आधी आबादी का अपमान है। नारी गरिमा पर आघात किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।” पीठाधीश्वर ने इसे दुर्भावनापूर्ण कृत्य बताते हुए आशंका जताई कि पोस्ट मानहानि और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से प्रसारित की गई है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और दोषी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई जरूरी है। महंत रामदास महाराज ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फेसबुक आईडी संचालक की पहचान कर उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और साक्ष्य सुरक्षित रखते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा, “यदि ऐसे कृत्यों पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो सामाजिक ताना-बाना कमजोर होगा और सार्वजनिक संवाद की मर्यादा समाप्त हो जाएगी।” अयोध्या कोतवाली में दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, शिकायत में उल्लिखित सोशल मीडिया पोस्ट और संबंधित आईडी की तकनीकी जांच की जाएगी। इस प्रकरण ने एक बार फिर सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और अभिव्यक्ति की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धार्मिक नगरी से उठी यह आवाज अब कानून और सामाजिक नैतिकता के संतुलन की कसौटी पर परखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज मंडल में 40 पूर्व सैनिकों का प्रशिक्षण शुरू:सूबेदारगंज में 24 दिन की ट्रेनिंग से बनेंगे रेलवे प्वाइंट्समैन
    Next Article
    गोरखपुर में होगा नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टीका:साल की बच्चियों को मिलेगा लाभ, आधार वेरिफिकेशन के बाद होगा वैक्सीनेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment