Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में होली पर अलर्ट रहेंगे सभी अस्पताल:इमर्जेंसी व्यवस्था रहेगी मजबूत, CMO ने किया संयुक्त निरीक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली पर्व के दौरान आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों में इमर्जेंसी सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और ग्रामीण इकाइयों में बेड आरक्षित कर चिकित्सक व स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित की है। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। BRD मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल और CMO डॉ. राजेश झा ने संयुक्त रूप से इमर्जेंसी सेवाओं का जायजा लिया। यहां संभावित आपात स्थिति के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। अधिकारियों ने दवा, ऑक्सीजन और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता की पुष्टि की। जिला अस्पताल और TB अस्पताल भी अलर्ट जिला अस्पताल में SIC डॉ. आरपी गौतम और CMO ने तैयारियों की जांच की। यहां भी 20 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। सौ शैय्यायुक्त TB अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। तीनों प्रमुख अस्पतालों में कुल 60 बेड आपात स्थिति के लिए चिन्हित किए गए हैं। सभी इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है। CMO ने पिपरौली CMC का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं और इमर्जेंसी उपकरणों की उपलब्धता देखी। CMC अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक मरीज को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण उपचार दिया जाए। ACMO RCH डॉ. एके चौधरी ने कैम्पियरगंज व जंगल कौड़िया, डिप्टी CMO डॉ. अश्वनी चौरसिया ने चरगांवा, भटहट व पिपराईच तथा डिप्टी CMO डॉ. राजेश ने खोराबार, ब्रह्मपुर व चौरीचौरा स्थित ब्लॉक अस्पतालों की इमर्जेंसी सेवाओं की जांच की। स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अति आवश्यक होने पर ही मरीजों को रेफर किया जाए और यथासंभव सरकारी एम्बुलेंस का उपयोग किया जाए। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी स्थल पर उपलब्ध रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर में अज्ञात वाहन ने डिलीवरी मैन को टक्कर मारी:इलाज के दौरान मौत, पुलिस चालक की तलाश में जुटी
    Next Article
    कासगंज की सूत मंडी में अनोखी होलिका स्थापित:क्राफ्ट पेपर से बनी होलिका की प्रतिमा, प्रहलाद गोद में बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment