Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में अज्ञात वाहन ने डिलीवरी मैन को टक्कर मारी:इलाज के दौरान मौत, पुलिस चालक की तलाश में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में एक डिलीवरी मैन की मौत हो गई। सिलिंडर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कल्याणपुर की नई बस्ती निवासी शिवकमल (27) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी मैन के रूप में कार्यरत था। सोमवार देर रात वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सिलिंडर चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद युवक बाइक समेत सड़क किनारे स्थित गहरे नाले में जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। रावतपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार रॉय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज़ खंगाले जा रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में हनुमान घाट पर पीपा पुल का शिलान्यास:दर्जनों गांवों के विकास, व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई गति
    Next Article
    गोरखपुर में होली पर अलर्ट रहेंगे सभी अस्पताल:इमर्जेंसी व्यवस्था रहेगी मजबूत, CMO ने किया संयुक्त निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment