Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार:नदी में डूबोकर युवक को मारा, वीडियो को लेकर चल रहा था विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में 2 मार्च को शैलेश कुमार यादव (35) की नदी में डूबोकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शैलेश की पत्नी सीमा देवी की तहरीर पर 03 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा पीपीगंज थाने में दर्ज किया गया था। पीपीगंज पुलिस ने घटना में शामिल 3 आरोपियों को 4 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पीपीगंज के ज्ञानचक्षु नगर के अखिलेश, कमलेश और वार्ड नंबर 13 श्याम नगर के रीमा के रूप में हुई। पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि शैलेश के पास कोई वीडियो था। जिसे आरोपी रीमा डिलीट कराना चाहती थी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। अब विस्तार से जानें पूरा मामला पीपीगंज के मुंशी प्रेम चंद नगर की सीमा देवी ने तहरीर देकर बताया कि 2 मार्च काे समय करीब दोपहर 2 बजे मेरे पति शैलेश काे अखिलेश और कमलेश घर से बुलाकर साथ ले गए। पीपीगंज के सैनिक मोबाइल शॉप पर रीमा देवी मौजूद थीं। वहां पर मेरे पति को लेकर अखिलेश और कमलेश पहुंचे। किसी बात को लेकर रीमा, कमलेश और अखिलेश मेरे पति शैलेश से विवाद करने लगे। इसके बाद पति को बाइक पर जबरन बैठाकर टोल प्लाजा जंगल कौड़िया से आगे वाटर पार्क की तरफ ले गए। वहां पर मेरे पति को खूब मारा पीटा गया। आरोप है कि तभी रीमा ने कहा कि आज मिल गया है, इसे जान से मार दो। इतना सुनते ही मेरे पति शैलेश भागने लगे। अभी गायघाट स्थित रोहिणी नदी के पास पहुंचे थे कि आरोपियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद मारपीटकर नदी में डूबोकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि कुछ लोगों ने आरोपियों को नदी में डूबोकर मेरे पति की हत्या करने देखा था। वीडियो को लेकर चल रहा था विवाद सूत्रों की मानें तो शैलेश के पास आरोपी महिला का कोई वीडियो था। जिसे डिलीट कराने को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी शैलेश के आने पर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद शैलेश मोबाइल लेकर भागने लगा। भागता देख आरोपी उसका पीछा करने लगे। इस दौरान ही नदी में वह डूब गया था। एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव ढूंढा था। इस घटना को लेकर तरह-तरह की क्षेत्र में चर्चाएं चल रही हैं। वहीं आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में चलती कार में लगी आग, VIDEO:बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर वैगनआर जलकर खाक, कार सवार सुरक्षित बाहर निकले
    Next Article
    कार ने 7 साल के मासूम को रौंदा, मौत:रायबरेली के पम्पापुर चौराहे हुआ हादसा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment