Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में चलती कार में लगी आग, VIDEO:बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर वैगनआर जलकर खाक, कार सवार सुरक्षित बाहर निकले

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र में गुरुवार को बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर एक चलती वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना सितारा गेस्ट हाउस के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में पहले धुआं उठना शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बीच सड़क पर कार को धू-धू कर जलता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने के लगभग 20 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में बदल चुकी थी। बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घायलों को देख रुके SSP, अपनी गाड़ी से भिजवाए अस्पताल:मुरादाबाद में सड़क पर तड़प रहे थे एक्सीडेंट में घायल दंपती; SSP ने खुद उठाकर हॉस्पिटल भेजा
    Next Article
    गोरखपुर में हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार:नदी में डूबोकर युवक को मारा, वीडियो को लेकर चल रहा था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment